लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना केस किया बंद, राफेल डील पर दी मोदी सरकार को राहत

By विनीत कुमार | Updated: November 14, 2019 11:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट के आज तीन बड़े फैसले आने की संभावनासबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश सहित राफेल डील अहम मामले

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश संबंधी मामलों को लेकर पुनर्विचार याचिका पर फैसला देते हुए इसे 7 जजों की बेंच के पास भेज दिया है। सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने 3-2 से ये फैसला सुनाया। वहीं, दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे में सरकार को क्लीन चिट देने के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिकाओं को भी खारिज कर दिया है। ये नरेंद्र मोदी सरकार के लिए बड़ी राहत है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ अवमामना मामले में भी कांग्रेस नेता को राहत दी है। कोर्ट ने राहुल के खिलाफ अवमानना केस बंद कर दिया है। साथ ही हिदायत भी दी कि वे भविष्य में कोर्ट की बातों का उल्लेख करने के दौरान ज्यादा सावधानी बरतेंगे।

14 Nov, 19 11:08 AM

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथी ही कोर्ट ने राहुल गांधी को हिदायत दी कि अगली बार कोर्ट की बातों का उल्लेख करते हुए उन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। कोर्ट ने केस भी बंद किया। ये केस मीनाक्षी लेखी की ओर से किया गया था।

 

14 Nov, 19 11:02 AM

सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील पर पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज किया।

 

14 Nov, 19 10:58 AM

सबरीमाला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- महिलाओं का प्रवेश का मामला केवल इस मंदिर तक सीमित नहीं है। इसमें महिलाओं के मस्जिद और पारसी मंदिर में एंट्री का मामला भी है।

 

14 Nov, 19 10:51 AM

सबरीमाला मंदिर मामले में फैसले के दौरान जस्टिस आर एफ नरिमन और जस्टिस धनंजय वाई चन्द्रचूड़़ ने असमति व्यक्त की।

 

14 Nov, 19 10:48 AM

सबरीमाला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- महिलाओं का प्रवेश का मामला केवल इस मंदिर तक सीमित नहीं है। इसमें महिलाओं के मस्जिद में एंट्री का मामला भी है।

 

14 Nov, 19 10:46 AM

सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर के मामले को बड़ी बेंच को भेजा, 3:2 के बहुमत से फैसला 

 

14 Nov, 19 10:13 AM

राफेल मामले पर फैसला

सुप्रीम कोर्ट राफेल सौदे पर सरकार को क्लीन चिट देने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार की मांग कर रही याचिकाओं पर आज फैसला सुनाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री - यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी और कार्यकर्ता-वकील प्रशांत भूषण समेत कुछ अन्य की याचिकाओं पर फैसला सुनाएगी जिनमें पिछले साल के 14 दिसंबर के उस फैसले पर पुनर्विचार की मांग की गयी है जिसमें फ्रांस की कंपनी ‘दसॉल्ट’ से 36 लड़ाकू विमान खरीदने के केंद्र के राफेल सौदे को क्लीन चिट दी गयी थी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति के. एम. जोसफ की पीठ ने राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस मामले पर 10 मई को सुनवाई पूरी की थी।

14 Nov, 19 10:02 AM

सुबह 10.30 बजे सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ सकता है। सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल की आयु की महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। इसी संबंध में इसे असंवैधानिक और लैंगिक  तौर पर पक्षपातपूर्ण करार देते हुए 28 सितंबर, 2018 को तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने 4-1 से फैसला सुनाया था।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टराफेल सौदाराहुल गांधीसबरीमाला मंदिरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील