लाइव न्यूज़ :

संस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित करने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, याचिकाकर्ता से कहा- क्या आप सुना सकते हैं एक लाइन?

By विनीत कुमार | Updated: September 2, 2022 15:26 IST

सुप्रीम कोर्ट ने संस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित करने संबंधी याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामले नीतिगत हैं और संविधान संशोधन के जरिए ये बदलाव किए जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित करने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज।कोर्ट ने कहा कि किसी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा देना नीतिगत मामला है, संविधान संशोधन की जरूरत।कोर्ट ने कहा- किसी भाषा को राष्ट्रभाषा घोषित करने के लिए संसद को कोई रिट जारी नहीं की जा सकती है।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने संस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित करने की मांग के साथ दाखिल की गई जनहित याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि किसी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा देना नीतिगत मामला है और इसके लिए संविधान संशोधन की जरूरत होगी। कोर्ट के आदेश से ऐसा नहीं किया जा सकता है।

जस्टिस एमआर शाह और कृष्ण मुरारी की बेंच ने कहा, 'यह नीतिगत निर्णय के दायरे में है और इसके लिए भारत के संविधान में संशोधन किया जाना होगा। किसी भाषा को राष्ट्रभाषा घोषित करने के लिए संसद को कोई रिट जारी नहीं की जा सकती है।'

संस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित करने संबंधी याचिका डीजी वंजारा की ओर से दायर की गई थी जो सेवानिवृत नौकरशाह और एक वकील भी हैं।

क्या आप एक लाइन संस्कृत में बोल सकते हैं?

बेंच ने सुनवाई के दौरान ये भी पूछा कि भारत में कितने शहरों में संस्कृत बोली जाती है? दरअसल याचिकाकर्ता वंजारा का कहना था कि वह केंद्र की तरफ से इस पर चर्चा चाहते हैं और अदालत का दखल सरकार के इस स्तर पर चर्चा शुरू करने में मददगार होगा। 

बेंच ने हल्के अंदाज में पूछा, 'क्या आप संस्कृत बोलते हैं? क्या आप संस्कृत में एक लाइन बोल सकते हैं या आपकी रिट याचिका का संस्कृत में अनुवाद कर सकते हैं।' इस पर वंजारा ने श्लोक सुनाया। हालांकि बेंच ने कहा, 'यह हम सभी को पता है।'

वंजारा ने इसके बाद ब्रिटिश राज के दौरान कलकत्ता के तत्कालीन सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश सर विलियम जोन्स का हवाला दिया, जब उन्होंने टिप्पणी की थी कि 22 भाषाओं का अध्ययन किया, उनमें से संस्कृत स्पष्ट रूप से मातृभाषा है। 

इस पर कोर्ट ने कहा, 'हम उस दृष्टिकोण को समझते हैं। हम जानते हैं कि हिंदी और अन्य राज्य की भाषाओं में कई शब्द संस्कृत से आए हैं। लेकिन यह भाषा को राष्ट्रभाषा घोषित करने का आधार नहीं हो सकता। हमारे लिए किसी भाषा को राष्ट्रभाषा घोषित करना बहुत कठिन है।'

इस पर याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि अनुच्छेद 32 के तहत शीर्ष अदालत के पास पर्याप्त गुंजाइश है और इस मुद्दे पर केंद्र की राय जानने के लिए इस दिशा में एक शुरुआत की जा सकती है। पीठ ने कहा, 'यह बहस संसद में होनी है।' याचिका को खारिज करते हुए, पीठ ने कहा कि अगर याचिकाकर्ता ऐसा विचार रखते हैं तो वह इस मांग को सरकार के पास रख सकते हैं।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह