लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के लिए नामों को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: January 24, 2020 07:22 IST

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोवडे की अध्यक्षता में कॉलेजियम ने छह न्यायिक अधिकारियों को राजस्थान उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने के प्रस्ताव पर भी स्वीकृति दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देउच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने चार वकीलों को क्रमश: उड़ीसा, जम्मू कश्मीर, राजस्थान और बंबई उच्च न्यायालयों का न्यायाधीश बनाने के प्रस्तावों को मंजूर कर लिया है।प्रधान न्यायाधीश एस ए बोवडे की अध्यक्षता में कॉलेजियम ने छह न्यायिक अधिकारियों को राजस्थान उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने के प्रस्ताव पर भी स्वीकृति दे दी।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने चार वकीलों को क्रमश: उड़ीसा, जम्मू कश्मीर, राजस्थान और बंबई उच्च न्यायालयों का न्यायाधीश बनाने के प्रस्तावों को मंजूर कर लिया है।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोवडे की अध्यक्षता में कॉलेजियम ने छह न्यायिक अधिकारियों को राजस्थान उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने के प्रस्ताव पर भी स्वीकृति दे दी।

कॉलेजियम ने वकील सावित्री राठो, मनीष सिसोदिया और अभय कुमार आहूजा को उड़ीसा, राजस्थान और बंबई उच्च न्यायालयों का न्यायाधीश बनाने पर सहमति दे दी।

शीर्ष न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड कॉलेजियम के एक प्रस्ताव में कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने 22 जनवरी को अपनी बैठक में रिकार्ड पर रखी गयी सामग्री पर विचार करते हुए वकील, जावेद इकबाल वानी को जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी ।

राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनाने के लिए जिन छह न्यायिक अधिकारियों के नाम मंजूर हुए हैं, उनमें देवेंद्र कच्चवहा, सतीश कुमार शर्मा, प्रभा शर्मा, मनोज कुमार व्यास, रामेश्वर व्यास और चंद्र कुमार सोंगरा हैं ।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टहाई कोर्टकोर्टलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया