लाइव न्यूज़ :

सेवानिवृत्त होने या इस्तीफा देने के तत्काल बाद नौकरशाहों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार किया

By विशाल कुमार | Updated: May 2, 2022 11:30 IST

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए सिविल सेवकों के लिए कोई 'कूलिंग ऑफ पीरियड' होना चाहिए या नहीं, यह संबंधित विधायिका पर छोड़ देना सबसे अच्छा होगा। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दाखिल की गई थी जिसे हाल ही में खारिज कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसेवानिवृत्त होने या नौकरी से इस्तीफा देने के तुरंत बाद अधिकारियों के चुनाव लड़ने पर रोक की मांग की गई थी।इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दाखिल की गई थी जिसे खारिज कर दिया गया।अदालत ने कहा कि सिविल सेवकों की सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता और ईमानदारी पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने सेवानिवृत्त होने या नौकरी से इस्तीफा देने के तुरंत बाद सिविल सेवा अधिकारियों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने या कूलिंग ऑफ पीरियड (एक निश्चित समयावधि के लिए नया पद लेने से रोकने) लागू करने से इनकार कर दिया।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दाखिल की गई थी जिसे हाल ही में खारिज कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए सिविल सेवकों के लिए कोई 'कूलिंग ऑफ पीरियड' होना चाहिए या नहीं, यह संबंधित विधायिका पर छोड़ देना सबसे अच्छा होगा।

यह रिट याचिका विवेक कृष्ण द्वारा दायर की गई थी जो व्यक्तिगत रूप से अदालत के समक्ष पेश हुए थे। उन्होंने तर्क दिया कि चुनाव लड़ने के लिए पार्टी टिकट प्राप्त करने के नजरिए से नौकरशाहों पर राजनीतिक तटस्थता के सख्त मानदंडों से हटने का आरोप है। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा किसी भी मौलिक अधिकार के उल्लंघन की कोई शिकायत नहीं है।

रिट याचिका को खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि यह तय करना इस न्यायालय के तहत नहीं है कि चुनाव लड़ने के लिए नौकरशाह के लिए कोई नियम/दिशानिर्देश होना चाहिए या नहीं। उपयुक्त संस्थाओं को इस मामले में निर्णय लेना है। अदालत ने कहा कि सिविल सेवकों की सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता, तटस्थता, पारदर्शिता और ईमानदारी पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया