लाइव न्यूज़ :

बीएच लोया मौत से जुड़ी पीआईएल की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में उलझे दोनों पक्षों के वकील

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 10, 2018 10:58 IST

सीबीआई की विशेष अदालत के जज बीएच लोया की दिसंबर 2014 में मौत हो गई थी। द कारवाँ में नवंबर 2017 में प्रकाशित रिपोर्ट में जज लोया की मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाया गया।

Open in App

सीबीआई की विशेष अदालत के जज बीएच लोया की मौत के मामले से जुड़ी पीआईएल की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की वकील इंदिरा जय सिंह और  महाराष्ट्र सरकार के वकील मुकुल रोहतगी के बीच तीख नोंकझोंक हो गई। जज लोया की मौत एक दिसंबर 2014 को नागपुर में हुई दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। सोहराबुद्दीन शेख मामले में बीजेपी नेता अमित शाह भी आरोपी थी। लोया की जगह मामले की सुनवाई करने वाले जज ने अमित शाह को सभी आरोपों से बरी कर दिया था। द कारवाँ पत्रिका ने नवंबर 2017 में लोया के परिजनों के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में लोया की मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाया। हालाँकि मीडिया में रिपोर्ट के आने के बाद जज लोया के बेटे ने मीडिया से कहा कि उनके परिवार को लोया की मौत को लेकर कोई संदेह नहीं है। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र सरकार के वकील मुकुल रोहतगी ने याचिकाकर्ता की नीयत पर सवाल उठाया जिस पर इंदिरा जय सिंह भड़क गईं। इंदिरा जय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया कि जज लोया का उनकी मौत से एक दिन पहले तबादला किया गया था जबकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि किसी भी फर्जी मुठभेड़ के मामले की सुनवाई होने तक संबंधित जज का तबादला न किया जाए। इस पर मुकुल रोहतगी ने कहा कि याचिकाकर्ता को "....सुनवाई का मतलब भी पता है?"

मुकुल रोहतगी ने शीर्ष अदालत में कहा कि, "...याचिकाकर्ता के दावों से लगता है कि उनकी कुछ छिपी मंशा है।" इस पर इंदिरा जय सिंह भड़क गईं और कहा, "हाँ मेरी छिपी मंशा है, अब आप खुश हैं?" इस पर रोहतगी ने कहा, "हाँ, आपकी याचिका के पीछे छिपी मंशा है, ये आधारहीन और पीत पत्रकारिता से प्रेरित है।" मुकुल रोहतगी के ऐसा कहने पर इंदिरा जय सिंह ने उन्हें जज लोया की मौत से जुड़ी पुलिस और मेडिकल रिपोर्ट में विरोधाभास की तरफ ध्यान दिलाया। 

टॅग्स :बीएच लोयासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर