लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाईः दिल्ली में कई जगह एयर प्यूरीफायर लगाने पर विचार, पूछा- ऑड इवेन से क्या फायदा हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2019 14:17 IST

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा है कि ऑड-इवेन से प्रदूषण के स्तर पर क्या असर पड़ा है। साथ ही केंद्र सरकार से पूरी दिल्ली में एयर प्यूरीफायर लगाने पर विचार करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान केंद्र और दिल्ली सरकार से कड़े सवाल पूछे हैं।दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि प्रदूषण के बाहरी कारणों पर हम कुछ नहीं कर सकते।

दिल्ली में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। एएनआई के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने पूछा है कि ऑड-इवेन से प्रदूषण के स्तर पर क्या असर पड़ा है। साथ ही केंद्र सरकार से पूरी दिल्ली में एयर प्यूरीफायर लगाने पर विचार करने को कहा है। गौरतलब है कि आज भी दिल्ली के लोधी रोड और अक्षरधाम क्षेत्र में एक्यूआई सुबह 500 के स्तर पर रहा, जो बेहद खतरनाक है। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली सरकार से कहा कि दिल्ली का दम घुट रहा है। एक्यूआई 600 के करीब है। लोग सांस कैसे लेंगे?

इससे पहले ऑड इवेन मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई एक याचिका की सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार को फटकार भी लगा चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को कहा था कि क्या ऑड इवेन लगाने से दिल्ली में प्रदूषण में कोई कमी हुई, क्या घरों में गाड़ी खड़ी करने पर प्रदूषण कम होगा। एनजीटी भी दिल्ली सरकार को फटकार लगा चुका है। एनजीटी ने पूछा‌ था कि प्रदूषण को नियंत्रण में करने वाली आपकी टीम क्या कर रही है।

दूसरी तरफ दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति पर एजेंसियों और अधिकारियों को ढुलमुल रवैया देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण को लेकर संसदीय समिति की बैठक बुलाई गई थी। इसमें एमसीडी, एनडीएमसी, डीडीए और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को शिरकत करनी थी। लेकिन इस बैठक को स्थगित करना पड़ा क्योंकि तीन एजेंसियों के बड़े अधिकारी नहीं पहुंचे। शामिल ना होने वालों में डीडीए के वाइस चेयमैन, एमसीडी के तीन कमिश्नर और पर्यावरण के सेक्रेटरी शामिल हैं। संसदीय समिति ने इन अधिकारियों की लापरवाही को गंभीरता से लिया है।

टॅग्स :वायु प्रदूषणसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों