लाइव न्यूज़ :

चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 30 मई से पहले हर चंदे की जानकारी दें सभी पार्टियां

By विनीत कुमार | Updated: April 12, 2019 14:53 IST

सुप्रीम कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि चुनावी बॉन्ड के जरिये चंदा देने वालों, कितनी राशि भेजी गई, आदि की जानकारी चुनाव आयोग के पास जमा कराई जाए।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने सभी राजनीतिक पार्टियों के चंदे की मांगी जानकारीसुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड के जरिये चंदा देने वालों और राशि की भी जानकारी देने को कहा30 मई तक चुनाव आयोग के पास बंद लिफाफे में जानकारी भेजने का कोर्ट ने दिया आदेश

इलेक्टोरल बॉन्ड की वैधता पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सभी राजनीतिक पार्टियों को चंदे की जानकारी देने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिये तमाम राजनीतिक पार्टियों को जितने भी चंदे मिले हैं उसकी जानकारी 30 मई तक बंद लिफाफे में चुनाव आयोग के पास जमा करा दी जाए। साथ ही कोर्ट ने चंदा देने वालों के बारे में भी जानकारी मांगी है।

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल चुनावी बॉन्ड पर कोई रोक नहीं लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि चुनावी बॉन्ड के जरिये चंदा देने वालों, कितनी राशि भेजी गई, पेमेंट की विस्तृत जानकारी आदि चुनाव आयोग के पास 30 मई तक जमा कराई जाए। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सरकार की राजनीतिक दलों को चंदे के लिए प्रारंभ की गई चुनावी बॉन्डस योजना को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका पर अपना निर्णय शुक्रवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा था कि स्वयं सेवी संगठन ऐसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुनाया जायेगा। दरअसल, एडीआर ने इस चुनावी बॉन्ड की वैधता को चुनौती देते हुये इस पर अंतरिम स्थगनादेश देने की मांग करते हुये अपनी याचिका में कहा था या तो चुनावी बॉन्ड जारी करने पर रोक लगे अथवा चंदा देने वालों के नाम सार्वजनिक हों ताकि चुनावी प्रक्रिया में पार्दर्शिता बनी रहे।

हालांकि, सरकार ने चुनाव के बीच में इसपर किसी भी तरह की पड़ताल का इनकार किया था। केंद्र सरकार ने कहा था कि चुनावी बॉन्ड की शुरुआत राजनीति में काले धन को खत्म करने के लिए की गई है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह