लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में हो रही देरी पर फिर तरेरी आंख, नाराज जस्टिस किशन कौल ने कहा, "मैं इस मामले को हर 10 दिन में उठाऊंगा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 26, 2023 18:22 IST

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति और ट्रांसफर को लेकर हो रही देरी नाराजगी जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देएससी ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर हो रही देरी पर जताई नाराजगीकॉलेजियम के सिफारिशों के बावजूद केंद्र जजों की नियुक्ति में कर रहा है देरी जस्टिस किशन कौल ने कहा कि एक हाईकोर्ट में तो चीफ जस्टिस की नियुक्ति का मामला भी लटका पड़ा है

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों के ट्रांसफर और नियुक्ति के संबंध में कॉलेजियम के सिफारिशों को संसोधित करने और अधिसूचित करने में केंद्र की ओर से हो रही देरी के खिलाफ दायर की गई एक याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति और ट्रांसफर को लेकर हो रही देरी नाराजगी जताई।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार जस्टिस किशन कौल ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि कॉलेजियम के सिफारिशों के बावजूद अभी तक 26 जजों का ट्रांसफर स्थानांतरण रूका हुआ है और यहां तक ​​कि एक हाईकोर्ट में तो चीफ जस्टिस की नियुक्ति का मामला लंबित है।

जस्टिस कौल ने जजों की नियुक्ति के बैकलॉग पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नवंबर 2022 से विभिन्न हाईकोर्ट द्वारा 70 नाम भेजे गए हैं, लेकिन वे हम तक नहीं पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं इस मुद्दे को उठा रहा हूं क्योंकि जजों की रिक्तियां एक बड़ा गंभीर मुद्दा है। पिछले सात महीनों से हमें कोई नाम नहीं मिला है। कॉलेजियम से सिफारिशें की जाती हैं लेकिन उनकी नियुक्ति नहीं होती।”

जस्टिस कौल ने बेहद तल्ख लहजे में कहा, "एक हाईकोर्ट में तो चीफ जस्टिस सहित अन्य जजों की नियुक्तियां लंबित हैं। स्थिति तो यह है कि जो नाम कॉलेजियम द्वारा दोहराए गए हैं, वे भी आगे नहीं बढ़े हैं। मेरे पास डेटा है।”

जस्टिस कौल ने मामले की नियमित जांच का आश्वासन देते हुए कहा, "मेरे पास पूरा डेटा है। मैं बहुत कुछ कहना चाहता था, लेकिन चूंकि वकील एक हफ्ते का समय मांग रहे है, इसलिए मैं उन्हें समय दे रहा हूं। मैंने कुछ चीजें बहुत स्पष्ट कर दी हैं। हर 10 दिन पर मैं इस मामले को हर 10 दिन में उठाऊंगा।"

याचिका पर सुनवाई के दौरान वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट से जजों की नियुक्तियों में देरी के कारण उम्मीदवार अपने नाम वापस ले रहे हैं, यह बेहद चिंताजनक है। जस्टिस कौल ने कहा कि वह इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं कह रहे हैं क्योंकि सरकार ने मामला देखने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है।

प्रशांत भूषण ने केंद्र द्वारा कॉलेजियम द्वारा अनुशंसित उम्मीदवारों को अलग करने पर भी चिंता जताई। उन्होंने केंद्र के रवैये पर हमला करते हुए कहा, "यह अनिश्चित काल तक जारी नहीं रह सकता।"

जस्टिस कौल ने मामले की सुनवाई के लिए इस याचिका को 9 अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध किया है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टहाई कोर्टप्रशांत भूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील