लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों ने एक साथ ली शपथ, देश के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2021 13:19 IST

Supreme Court Judge: ऐसा पहली बार हुआ जब सुप्रीम कोर्ट में एक साथ तीन महिला न्यायधिशों ने साथ में शपथ लिया। ऐसे में इस बार सुप्रीम कोर्ट में चार महिला जज एक साथ काम करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को 9 जजों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।ऐसा पहली बार हुआ जब सुप्रीम कोर्ट में एक साथ तीन महिला न्यायधिशों ने साथ में शपथ ली।सुप्रीम कोर्ट में चार महिला जज एक साथ काम करेंगी, ये भी पहली बार होने जा रहा है।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को पहली बार एक साथ 9 जजों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कोलेजियम के प्रस्ताव के बाद सभी 9 जजों की नियुक्ति को हाल में सरकार की ओर से मंजूरी मिली थी। प्रधान न्‍यायाधीश एनवी रमण ने सभी नव नियुक्त जजों को शपथ दिलाई। 

सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में कई चीजें पहली बार हुईं हैं। शपथ ग्रहण करने वालों में कर्नाटक की महिला जज जस्टिस बीवी नागरत्‍ना के अलावा तेलंगाना हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस हिमा कोहली और गुजरात हाई कोर्ट की जस्टिस बेला त्रिवेदी भी शामिल रहीं। 

पहली बार तीन महिला जजों ने ली एक साथ शपथ

ऐसा पहली बार हुआ जब सुप्रीम कोर्ट में एक साथ तीन महिला न्यायधिशों ने साथ में शपथ ली। इसके अलावा इस बार सुप्रीम कोर्ट में चार महिला जज एक साथ काम करेंगी। ये भी सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली दफा होने जा रहा है।

जस्टिस बीवी नागरत्ना के शपथ लेते ही देश को 2027 में पहली महिला प्रधान न्‍यायाधीश मिलने का रास्ता लगभग साफ हो गया हैं। मंगलवार को शपथ के साथ कर्नाटक हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट की जज बनते ही जस्टिस बी वी नागरत्ना ने एक साथ कई इतिहास रच दिए। 

जस्टिस बीवी नागरत्ना वरिष्ठता के क्रम में 2027 में देश की पहली महिला चीफ जस्टिस बनेंगीं। हालांकि, उनका कार्यकाल महज 36 दिनों का ही रहेगा।

सुप्रीम कोर्ट में पहली बार पिता के बाद अब बेटी होंगी जज

जस्टिस बीवी नागरत्ना कर्नाटक में बार से पदोन्नत होने वाली प्रथम जज हैं। इसके अलावा जस्टिस नागरत्ना कर्नाटक में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली महिला न्यायाधीश भी हैं। जस्टिस नागरत्ना का नाम कर्नाटक से सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाली प्रथम महिला के तौर पर भी शुमार हो गया है। 

इसके साथ ही ये पहली बार होगा कि पिता-पुत्री सुप्रीम कोर्ट के जज बनेंगे। जस्टिस नागरत्ना के पिता जस्टिस ई एस वेंकेटरमैया पहले देश के प्रधान न्यायाधीश रह चुके हैं।

इन सबके बीच न्यायाधीशों के शपथ लेते ही शीर्ष अदालत में जजों की संख्‍या 24 से बढ़कर 33 हो गई है। पहली बार जजों ने कोर्टरूम में नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट के लिए नए बने ऑडिटॉरियम में शपथ ली। यही नहीं, पहली बार सुप्रीम कोर्ट के जजों के शपथग्रहण का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टएन वेंकट रमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ