लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद विरोधी अभियानों में बाधा खड़ी करने वाले ‘आतंकवादियों के समर्थक’ : सेना प्रमुख

By भाषा | Updated: November 13, 2018 04:25 IST

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सुरक्षा बलों के आतंकवाद निरोधक अभियानों में बाधा खड़ी करने वालों को सोमवार को ‘‘आतंकवादियों का समर्थक’’ करार दिया और उन्हें ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ की चेतावनी दी।

Open in App

 सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सुरक्षा बलों के आतंकवाद निरोधक अभियानों में बाधा खड़ी करने वालों को सोमवार को ‘‘आतंकवादियों का समर्थक’’ करार दिया और उन्हें ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ की चेतावनी दी। जनरल रावत ने कहा कि सुरक्षा बल आतंकवाद के वित्तपोषण, आतंकवाद में सहायक बनने वालों और आतंकवाद को बढ़ावा देने में शामिल लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रहे हैं। 

उन्होंने सीमा पर स्थिति की बात करते हुए कहा कि घुसपैठ नियंत्रण में है और पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्षविराम उल्लंघनों का उचित जवाब दिया जा रहा है।

उन्होंने सीमा और आंतरिक क्षेत्र में स्थिति को ‘‘पूरी तरह से नियंत्रण में’’ बताया। उन्होंने हालांकि यह भी उल्लेख किया कि जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने युद्ध या कार्रवाई के दौरान शरीर के अंग गंवाने वाले सैनिकों के सम्मान के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के इतर पीटीआई-भाषा के एक सवाल पर घाटी में युवाओं के कट्टरपंथ के प्रति झुकाव के लिए ‘‘गलत सूचना और दुष्प्रचार’’ को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि युवाओं को गलत जानकारी दी जा रही है।

टॅग्स :बिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

भारतEbrahim Raisi Chopper Crash: जनरल बिपिन रावत से लेकर वाईएस राजशेखर रेड्डी, हेलीकॉप्टर दुर्घटना की वजह से हुआ इन भारतीयों का निधन, जानें

भारतसारंग थत्ते का ब्लॉग: नए सीडीएस के सामने पुरानी चुनौतियों का खड़ा है पहाड़

भारतजनरल अनिल चौहान ने भारत के नए CDS के रूप में कार्यभार संभाला

भारतजनरल अनिल चौहान ने भारत के नए CDS के रूप में कार्यभार संभाला, कहा- सर्वोच्च रैंक की जिम्मेदारी संभालने पर गर्व है

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब