लाइव न्यूज़ :

बुधवार को दिखेगा 2022 का सबसे बड़ा सुपरमून, ‘बक मून’ दिया गया नाम, जानिए इसके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2022 07:30 IST

बुधवार की पूर्णिमा को ‘‘बक मून’’ नाम दिया गया है। इसे हिरन मून भी कहा जाता है।  ऐसा साल के उस समय के संदर्भ में किया गया है, जब हिरन के नए सींग उगते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुपरमून वह खगोलीय घटना है जिसके दौरान चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता हैइस दौरान यदि मौसम अनुकूल हो तो चंद्रमा अधिक चमकीला और अधिक बड़ा दिखाई दे सकता हैचंद्रमा पृथ्वी से सिर्फ 3,57,264 किलोमीटर दूर होगा

वाशिंगटनः यदि आप पिछले महीने सुपरमून के साक्षी बनने से चूक गए हैं, तो आपके पास एक और मौका है। इस माह पूर्णिमा बुधवार को है। इसी समय चंद्रमा की कक्षा उसे पृथ्वी के सामान्य से अधिक करीब लाएगी। इस खगोलीय घटना को को सुपरमून कहा जाता है।

सुपरमून वह खगोलीय घटना है जिसके दौरान चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है। चंद्रमा पृथ्वी से सिर्फ 3,57,264 किलोमीटर दूर होगा। इस दौरान यदि मौसम अनुकूल हो तो चंद्रमा अधिक चमकीला और अधिक बड़ा दिखाई दे स कता है। बुधवार की पूर्णिमा को ‘‘बक मून’’ नाम दिया गया है। इसे हिरन मून भी कहा जाता है।  ऐसा साल के उस समय के संदर्भ में किया गया है, जब हिरन के नए सींग उगते हैं। 14 जून को दिखे सुपरमून को ‘‘स्ट्रॉबेरी मून’’ नाम दिया गया था क्योंकि यह पूर्णिमा स्ट्रॉबेरी की फसल के समय पड़ी थी। 

दुनिया भर में इसके अन्य नामों में थंडर मून, हे मून और विर्ट मून शामिल हैं। मूल अमेरिकी इसे सैल्मन मून, रास्पबेरी मून और कैलमिंग मून भी कहते हैं।  हिरन सुपरमून 13 जुलाई की रात 12:07 बजे दिखाई देगा। जिसके बाद यह दुबारा एक साल बाद, 3 जुलाई, 2023 को दिखाई देगा। साल का आखिरी सुपरमून इस साल जून में देखा गया था, जिसे स्ट्रॉबेरी मून के नाम से जाना जाता है। उस समय चंद्रमा पृथ्वी से 3,63,300 किलोमीटर दूर था।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :चंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठLunar Eclipse 2026: 3 मार्च को दिखेगा 'ब्लड मून', नोट कर लें ग्रहण का सही समय और बेस्ट व्यूइंग पॉइंट्स

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप