लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने AAP की जीत पर कहा- जन्मदिन पर मुझे मिला सबसे बड़ा उपहार, जानें और क्या कहा

By अनुराग आनंद | Updated: February 11, 2020 16:55 IST

अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने कहा कि यह सत्य की जीत है। मुझे लगता है कि मुद्दों के आधार पर राजनीति की जानी चाहिए। राजनीतिक दलों को सीखना चाहिए कि ऐसी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि दिल्ली की जनता ने आज अलग किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि राजनीतिक दलों को सीखना चाहिए कि ऐसी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। 

दिल्ली की सत्ता में आम आदमी पार्टी की वापसी तय हो गई है। दिल्ली के कई सीटों से आप की जीत हो चुकी है। कई सीटों पर रुझान आने जारी हैं। इसी बीच अरविंद केजरीवाल की पत्नी  सुनीता ने कहा कि यह मुझे जन्मदिन के मौके पर सबसे बड़ा उपहार मिला है।

उन्होंने कहा कि यह सत्य की जीत है। मुझे लगता है कि मुद्दों के आधार पर राजनीति की जानी चाहिए। राजनीतिक दलों को सीखना चाहिए कि ऐसी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। 

वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के नतीजों में आप आदमी पार्टी (AAP) को बंपर जीत मिलते दिख रही है। चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक आप 60 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि दिल्ली की जनता ने आज अलग किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। जिसे कहते हैं काम की राजनीति। अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले वंदेमातरम के नारे लगवाए। अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यह राजनीति देश को अलग दिशा में लेकर जा सकती है। ये पूरे भारत माता की जीत है। 

केजरीवाल ने कहा, आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है। मैं इसके लिए हनुमान जी को भी धन्यावाद देता हूं।  

अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं दिल्ली वासियों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि आपने तीसरी बार अपने बेटे पर भरोसा जताया है। हमे पूरा पांच साल अब और भी अच्छे से काम करना है। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के लोगों ने नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। दिल्ली के लोगों ने कह दिया कि वोट उसी को जो घर-घर को पानी देगा, सड़क बनवाएगा, मोहल्ला क्लीनिक बनवाएगा, जो स्कूल बनवाएगा, जो पार्क बनवाएगा। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालपरिणाम दिन विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?