लाइव न्यूज़ :

'सदन में शराब डिलीवरी'?, राजद विधायक सुनील सिंह के बयान पर बिहार विधानसभा में हंगामा, मंत्री बोले-ऐसा करेंगे तो जेल जाएंगे, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 26, 2026 12:41 IST

Sunil Singh On Liquor Ban: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सुनील सिंह के बयान पर कहा कि सबने मिलकर शराबबंदी का संकल्प लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देSunil Singh On Liquor Ban: सुनील एक सभ्य व्यक्ति हैं, वे ऐसी असभ्य बात क्यों कर रहे हैं?Sunil Singh On Liquor Ban: बिहार "उड़ता पंजाब" जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहा है।Sunil Singh On Liquor Ban: 25,000 करोड़ रुपये का "समानांतर शराब का कारोबार" खड़ा करने का आरोप लगाया।

पटनाःबिहार विधानसभा में कई दिन से सत्ता पक्ष और विपक्ष में रार जारी है। इस बीच राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा में शराब की डिलीवरी होती है। बिहार विधान परिषद में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सदस्य सुनील सिंह द्वारा शराबबंदी को लेकर राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया। सिंह ने दावा किया कि शराबबंदी के बावजूद राज्य भर में शराब आसानी से उपलब्ध है। आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के कई मंत्री और विधायक नियमित रूप से शराब का सेवन करते हैं और यहां तक ​​कि विधानसभा परिसर के भीतर भी शराब की बोतलें खोली जाती हैं।

उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया। आरजेडी नेता ने सरकार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लागू की गई शराबबंदी के तहत लगभग 25,000 करोड़ रुपये का "समानांतर शराब का कारोबार" खड़ा करने का आरोप लगाया। राज्य की स्थिति "गंभीर रूप से बिगड़ गई है" और चेतावनी दी कि बिहार "उड़ता पंजाब" जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहा है।

इस बयान के बाद विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ और मंत्री ने सुनील सिंह पर कार्रवाई की मांग की। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सुनील सिंह के बयान पर कहा कि सबने मिलकर शराबबंदी का संकल्प लिया था। अगर इसमें कोई खामी या कमी है तो सब बताएं कि यह कैसे सफल होगा। सरकार इसे सफल बनाने में पूरी तरह लगी हुई है। मंत्री रामकृपाल यादव ने राजद विधायक सुनील सिंह के 'सदन में शराब डिलीवरी' वाले बयान पर कहा कि वे ऐसा करेंगे तो जेल जाएंगे। सुनील एक सभ्य व्यक्ति हैं, वे ऐसी असभ्य बात क्यों कर रहे हैं?

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F903903788892016%2F&show_text=false&width=476&t=0" width="476" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने RJD MLC सुनील सिंह के बयान पर कहा कि सुनील सिंह ओछी बात कर रहे हैं। उनके मुंह से ऐसी ओछी बात कही जाए यह उचित नहीं है। यह बहुत दुखद है। यहां शराबबंदी हैष अगर कोई गड़बड़ी होती है तो सरकार कड़ी कार्रवाई करती है। 

JDU विधायक श्याम रजक ने राजद विधायक सुनील सिंह के 'सदन में शराब डिलीवरी' वाले बयान पर कहा कि ये लोग अपनी स्थिति का सर्वनाश कर चुके हैं। शराबबंदी के कानून को जोतोड़ेगा, वो जेल के शिकंजे में जाएगा। मंत्री मोहम्मद ज़मा खान ने राजद विधायक सुनील सिंह के 'सदन में शराब डिलीवरी' वाले बयान पर कहा कि कहने से कुछ नहीं होता है। ऐसे बयान देकर वे बिहार को बदनाम कर रहे हैं।

यदि ऐसा कोई करेगा तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। बिहार सरकार के मंत्री मोहम्मद ज़मा खान ने RJD MLC सुनील सिंह के बयान पर कहा कि कहीं नहीं(शराब) मिल रही। वही लोग गड़बड़ी कर रहे हैं। ऐसी कोई बात नहीं है, सब गलत है, जो पकड़े जाते हैं वे जेल जाते हैं, कार्रवाई होती है, इसके लिए कानून बना हुआ है। कार्रवाई होती रही है और होती रहेगी।

RLM विधायक माधव आनंद ने राजद विधायक सुनील सिंह के 'सदन में शराब डिलीवरी' वाले बयान पर कहा, "कुछ लोग मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह के बेतुके बयान देते हैं। मुझे लगता है कि राजद वाले लोगों को थोड़ी सी गंभीरता दिखाने की आवश्यकता है। इस तरह की बेतुकी बातें करके वे(सुनील सिंह) केवल मीडिया का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।

शराबबंदी सफलतापूर्वक बिहार में लागू रहा है, कोई भी व्यक्ति जब सदन का हिस्सा होता है तो उसमें गंभीरता दिखनी चाहिए लेकिन आप बच्चों की तरह बातें कर रहे हैं। इसलिए उनके बयान को ज्यादा तवज्जो देने की आवश्यकता नहीं है।

टॅग्स :बिहारपटनाआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?