लाइव न्यूज़ :

Sunetra Pawar Oath Ceremony: महाराष्ट्र में 1978 में पहली बार उपमुख्यमंत्री पद सृजित, 31 जनवरी को पद संभालने वाली पहली महिला होंगी सुनेत्रा पवार?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2026 13:13 IST

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: अजित पवार के चाचा और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि बुधवार को विमान दुर्घटना में अजित पवार की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार शनिवार को महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पवार की टिप्पणी से राजनीति और परिवार के बीच स्पष्ट विभाजन दिखाई देता है।जब महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार का युग शुरू हुआ था।नेतृत्व परिवर्तन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।

बारामती/मुंबईः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में अपने पति के निधन के बाद उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। अजीत पवार के चाचा और एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने बताया कि यह निर्णय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने लिया है और पवार परिवार से इस बारे में कोई सलाह नहीं ली गई। जब शरद पवार से पूछा गया कि क्या अजीत पवार के उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया से उन्हें अलग रखा गया था, तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता।" वरिष्ठ पवार की टिप्पणी से राजनीति और परिवार के बीच स्पष्ट विभाजन दिखाई देता है।

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में राकांपा की संख्या 40

अजित पवार के निधन के बाद 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में राकांपा की संख्या 40 रह गई है। सुनेत्रा पवार राज्य में उपमुख्यमंत्री का पद संभालने वाली पहली महिला होंगी। यह पद पहली बार 1978 में तब सृजित किया गया था जब महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार का युग शुरू हुआ था।

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में मृत्यु

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा के पार्टी विधायक दल की नई नेता बनने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इस महत्वपूर्ण पद पर रिक्ति भरने से पहले परिवार की सहमति लेनी होगी।

पटेल ने यह टिप्पणी पार्टी के कुछ नेताओं के उन बयानों के बाद की है कि राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा के राकांपा विधायक दल की नयी नेता और साथ ही उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता उपमुख्यमंत्री और राकांपा विधायक दल के नेता के रिक्त पदों को भरना है। दोनों पद अजित पवार के पास थे जिनकी 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live:  सुनेत्रा पवार के नाम का विरोध करने का कोई सवाल ही नहीं उठता

उन्होंने कहा कि शीर्ष संगठनात्मक पद (दिवंगत अजित पवार पार्टी अध्यक्ष भी थे) पर नियुक्ति करना फिलहाल कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी है कि सत्तारूढ़ ‘महायुति’ में घटक राकांपा अपने नेतृत्व परिवर्तन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।

पटेल ने कहा,‘‘अजित पवार राकांपा विधायक दल के नेता और सत्तारूढ़ महायुति के एक महत्वपूर्ण पदाधिकारी थे। हम नेतृत्व परिवर्तन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं।’’ उन्होंने कहा कि राकांपा विधायक दल के नेता के रूप में अजित पवार के स्थान पर सुनेत्रा पवार के नाम का विरोध करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: फडणवीस के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में मुलाकात

सुनेत्रा पवार वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं और राज्य विधानसभा के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। हालांकि, अजित पवार के निधन के बाद पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। पटेल ने कहा, ‘‘जनता और पार्टी की भावनाएं एक जैसी हैं। हमें (अजित पवार के) परिवार से (महत्वपूर्ण नियुक्तियों के बारे में) बात करनी होगी, पहले उनसे (मंजूरी के लिए) अनुरोध करना होगा।’’

राकांपा के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई स्थित फडणवीस के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में उनसे मुलाकात की। यह बैठक लगभग डेढ़ घंटे तक चली और इसमें पटेल, छगन भुजबल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया जाए

राज्य सरकार में राकांपा कोटे से मंत्री नरहरि जिरवाल ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक रूप से इच्छा व्यक्त की थी कि सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया जाए। अजित पवार के एक करीबी सहयोगी के मुताबिक दिवंगत उप मुख्यमंत्री राकांपा के दोनों धड़ों (राकांपा और उनके चाचा शरद पवार नीत राकांपा(शप)) के विलय के इच्छुक थे और यह जल्द ही होने वाला था।

शिवसेना(उबाठा) नेता संजय राउत ने टिप्पणी की थी कि विमान दुर्घटना में मारे गए अजित पवार को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि भाजपा उन पर लगे आरोपों को वापस ले ले। राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के मीडिया प्रभारी नवनाथ बान ने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है।

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: सुनेत्रा पवार वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं

ऐसे समय में जब पूरा राज्य अजित पवार की असमय मृत्यु पर शोक मना रहा है, राजनीतिक सवाल उठाना अनुचित है । उन्होंने कहा, ‘‘सिंचाई घोटाले से संबंधित मामला पहले से अदालत में है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि अजित पवार को न्याय मिलेगा और उन पर लगे सभी आरोप खारिज कर दिए जाएंगे।’’ सुनेत्रा पवार वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं और राज्य विधानमंडल के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं।

बुधवार को विमान दुर्घटना में अजित पवार की मौत के बाद पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘जनता और पार्टी की भावनाएं एक जैसी हैं। हमें (अजित पवार के) परिवार से (महत्वपूर्ण नियुक्तियों के बारे में) बात करनी होगी, पहले उनसे (मंजूरी के लिए) अनुरोध करना होगा।’’

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: बैठक 31 जनवरी को मुंबई में होगी

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक दल की बैठक 31 जनवरी को मुंबई में होगी, जिसमें दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को नेता चुना जाना लगभग तय है।

भुजबल ने यहां राकांपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट कर दिया है कि सुनेत्रा पवार का उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह यदि शनिवार को ही होता है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते इस संबंध में निर्णय पार्टी के विधायक दल द्वारा लिया जाए।

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: शनिवार को ही उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक शनिवार अपराह्न में दक्षिण मुंबई के विधान भवन में राकांपा कार्यालय में होगी। सूत्रों ने कहा कि सुनेत्रा पवार इस बैठक में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि विधानमंडल दल द्वारा उन्हें नयी नेता चुने जाने की संभावना है और वे संभवतः शनिवार को ही उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं।

बारामती में बुधवार को एक विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक वर्ग ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद सुनेत्रा पवार को दिये जाने की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में निर्णय पर सुनेत्रा पवार द्वारा सहमति दिये जाने के बारे में पार्टी के नेताओं को अवगत करा दिया गया था।

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live:  सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना

एक सूत्र ने बताया, "शनिवार को मुंबई में राकांपा के संसदीय बोर्ड की एक बैठक होगी, जिसमें सुनेत्रा पवार को पार्टी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस संबंध में घटनाक्रम के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्र के अनुसार, "शनिवार शाम तक सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना है।"

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं से कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति का नेतृत्व करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिवंगत अजित पवार के परिवार और पार्टी द्वारा लिए गए किसी भी फैसले का समर्थन करेगी। फडणवीस ने कहा, ‘‘राकांपा उपमुख्यमंत्री पद के लिए जो भी फैसला लेगी, सरकार और भाजपा उस फैसले का समर्थन करेंगे।

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: अजित दादा के परिवार और राकांपा के साथ खड़े

मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि हम अजित दादा के परिवार और राकांपा के साथ खड़े हैं।’’ वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव तक सुनेत्रा पवार सुर्खियों से दूर रहीं। उसी वर्ष हुए आम चुनाव में उन्होंने अपने पति की पार्टी की उम्मीदवार के रूप में बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन प्रतिष्ठा की लड़ाई में अपनी भाभी एवं राकांपा (शरद चंद्र पवार) उम्मीदवार सुप्रिया सुले से हार गईं।

इसके बाद सुनेत्रा पवार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं। महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने दिन में बताया कि राकांपा के विधायक दल की बैठक 31 जनवरी को मुंबई में होगी, जिसमें सुनेत्रा पवार को पार्टी का नेता चुना जाएगा। भुजबल ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया है कि यदि पार्टी औपचारिक रूप से सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुन लेती है।

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट से विधायक

तो शनिवार को ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। भुजबल ने संवाददाताओं से कहा, "कई नेता चाहते हैं कि वह उपमुख्यमंत्री बनें।" अजित पवार के निधन के बाद 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में राकांपा के विधायकों की संख्या 40 रह गई है। वह पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट से विधायक थे।

इस बीच, राकांपा में तेज राजनीतिक घटनाक्रम के चलते पार्टी और उसके प्रतिद्वंद्वी गुट राकांपा (शरद चंद्र पवार) के बीच संभावित विलय का मुद्दा फिलहाल ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है। राकांपा नेताओं का कहना है कि इस समय प्राथमिकता विधायक दल के नेता और उपमुख्यमंत्री के पदों को भरने की है, जिसे अजित पवार संभाल रहे थे।

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live:  अजित पवार के नहीं रहने से अब यह सवाल है कि अंतिम फैसला कौन लेगा

नेताओं ने कहा कि दोनों गुटों के विलय पर फैसला अब पवार परिवार और राकांपा को करना है। राकांपा (शरद चंद्र पवार) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "मजबूत राकांपा और प्रभावी राजनीतिक विकल्प के लिए विलय समय की जरूरत है। बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी थी लेकिन अजित पवार के नहीं रहने से अब यह सवाल है कि अंतिम फैसला कौन लेगा।"

भाजपा और राकांपा के अलावा महायुति में शिवसेना भी शामिल है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में उनका स्थान लेने की तैयारी के तहत उनकी पत्नी एवं राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार शनिवार को मुंबई पहुंच गईं। वह अपने बेटे पार्थ के साथ तड़के दक्षिण मुंबई स्थित अजित पवार के आधिकारिक आवास देवगिरि पहुंचीं।

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live:  मंत्रिमंडल में शामिल के फैसले में बारे में कोई जानकारी नहीं

सुनेत्रा (62) महाराष्ट्र विधानमंडल के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। वह शनिवार दोपहर मुंबई में होने वाली बैठक में राकांपा की विधायक दल की नेता चुनी जाएंगी। इसके बाद उनके महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना है।

बुधवार को बारामती में एक विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद राकांपा के दोनों गुटों के आसन्न विलय को लेकर चर्चाएं भले ही तेज हो गई थीं, लेकिन शरद पवार के परिवार और राकांपा (शरदचंद्र पवार) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्हें सुनेत्रा के राज्य मंत्रिमंडल में शामिल के फैसले में बारे में कोई जानकारी नहीं है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘राकांपा (शप) नेतृत्व और शरद पवार के परिवार के सदस्यों को सुनेत्रा की योजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है।’’ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति का नेतृत्व करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिवंगत अजित पवार के परिवार और उनकी पार्टी द्वारा लिए गए हर फैसले का समर्थन करेगी।

टॅग्स :महाराष्ट्रअजित पवारशरद पवारमुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिकाBaramatiदेवेंद्र फड़नवीससुनेत्रा पवारPune
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी