लाइव न्यूज़ :

बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन क्या इंदौर से टिकट कटने से नाराज हैं? वीडियो में देखें उन्होंने क्या कहा?

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 5, 2019 23:37 IST

लोकसभा चुनाव 2019:सुमित्रा महाजन को टिकट नहीं मिलता है तो लाककृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कलराज मिश्रा के बाद वह बीजेपी की चौथी वरिष्ठ नेता होंगी जो इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन इंदौर से आठ बार सांसद रह चुकी हैं। सुमित्रा महाजन ने यह भी साफ किया है कि पार्टी के हर फैसले को स्वागत करेंगी।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने 75 साल से अधिक उम्र के नेताओं को लोकसभा चुनाव 2019 में टिकट देने के मूड में नहीं है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन को अभी तक इंदौर लोकसभा सीट से टिकट दिया जाएगा या नहीं इसपर स्थिति साफ नहीं की गई है। लेकिन मीडिया में इस बात की अफवाह थी कि सुमित्रा महाजन इस बात से नाराज हैं। इस मसले पर खुद सुमित्रा महाजन ने पत्रकारों से बातचीत में अपनी स्थिति साफ की है। 

सुमित्रा महाजन ने इंदौर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी की घोषणा में अर्निणय की स्थिति पर सवाल खड़ा करते हुए शुक्रवार को कहा कि अब वह आम चुनाव नहीं लड़ेंगी। महाजन ने दिल्ली में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, भारतीय जनता पार्टी ने आज तक इंदौर में अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। यह अर्निणय की स्थिति क्यों है? संभव है कि पार्टी को निर्णय लेने में कुछ संकोच हो रहा है।''

 उन्होंने यह रेखांकित किया कि वह इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठों से पहले ही चर्चा कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, ''मैंने निर्णय उनपर ही छोड़ा था।'' उम्मीदवार की घोषणा को लेकर पार्टी के अभी भी असमंजस में होने का हवाला देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने बीजेपी से नि:संकोच हो कर मुक्त मन से निर्णय करने की अपील की।

 सुमित्रा महाजन ने कहा, ''मैं यह घोषणा करती हूं कि मुझे अब लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना है।'' महाजन ने कहा, ''अपेक्षा करती हूं कि पार्टी उम्मीदवार के नाम पर जल्दी ही फैसला करे ताकि आने वाले दिनों में सभी को काम करने में सुविधा होगी तथा असमंजस की स्थिति समाप्त होगी।" 

सुमित्रा महाजन ने यह भी साफ किया है कि पार्टी का हर फैसला वो बिना किसी नारजगी के मानेंगी। अगर पार्टी चुनाव लड़ने के लिए कहती है तब भी और ना कहती है तब भी। अगर महाजन को टिकट नहीं मिलता है तो लाककृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कलराज मिश्रा के बाद वह भाजपा की चौथी वरिष्ठ नेता होंगी जो इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनेंगे।

टॅग्स :सुमित्रा महाजनइंदौरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील