लाइव न्यूज़ :

सुली डील्स ऐप बनाने वाले को दिल्ली पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया, मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन 'नीलामी' करता था

By विशाल कुमार | Updated: January 9, 2022 11:02 IST

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस यूनिट के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि ओम ठाकुर को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। सुली डील ऐप मामले के पीछे वह मुख्य साजिशकर्ता है।

Open in App
ठळक मुद्देसुली डील्स ऐप बनाने वाला ओंकारेश्वर ठाकुर को दिल्ली पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।सुली डील्स ऐप मामले के पीछे वह मुख्य साजिशकर्ता है। नीरज बिश्नोई से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर ठाकुर की पहचान हुई।

नई दिल्ली: इस साल सामने आए बुली डील्स ऐप से पहले पिछले साल सुली डील्स ऐप बनाने वाले मध्य प्रदेश के एक शख्स को दिल्ली पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि, ये दोनों ही ऐप कुछ चर्चित मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी नीलामी कर रहे थे और उनकी छेड़छाड़ की गई तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे थे. दोनों ही ऐप माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाला सॉफ़्टवेयर-शेयरिंग प्लेटफॉर्म गिटहब पर चल रहे थे।

आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर को मध्य प्रदेश के इंदौर में दिल्ली पुलिस के इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस यूनिट के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि ओम ठाकुर को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। सुली डील्स ऐप मामले के पीछे वह मुख्य साजिशकर्ता है।

पुलिस ने कहा कि ठाकुर ने गिटहब पर 'सुली डील्स' के लिए कोड विकसित किया और ऐप को ट्विटर पर साझा किया। जनवरी, 2020 में ठाकुर ट्विटर हैंडल 'गैंग्सियन' का इस्तेमाल करते हुए 'ट्रेड महासभा' नाम के एक ग्रुप में शामिल हुआ था। ग्रुप के सदस्य अक्सर चर्चा करते थे कि मुस्लिम महिलाओं को कैसे ट्रोल किया जाए।

सुली डील्स' एप्लिकेशन बनने के बाद, इस ट्विटर ग्रुप के सदस्यों ने कथित तौर पर कई मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड कीं, जिनमें प्रमुख हस्तियां भी शामिल थीं।

हाल ही में ऐप के सुर्खियों में आने के बाद ठाकुर ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए थे। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके पास मिले गैजेट्स की जांच कर रही है।

पुलिस ने 'बुली बाई' ऐप बनाने वाले नीरज बिश्नोई से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर ठाकुर की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। बुली बाई एप मामले में बिश्नोई के अलावा तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसबुल्ली बाई ऐप मामलासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब