लाइव न्यूज़ :

26वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी सुजीत सरकार की "दीप6"

By भाषा | Updated: September 15, 2021 20:15 IST

Open in App

मुंबई, 15 सितंबर फिल्मकार सुजीत सरकार की फिल्म 'दीप6' 26वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में अभिनेता तिलोत्तमा शोम और चंदन रॉय सान्याली अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

फिल्म के निर्माताओं ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। फिल्म को 'ए विंडो ऑन एशियन सिनेमा' खंड के तहत प्रदर्शित किया जाएगा, जोकि सिनेमा के व्यापक विषयों और शैलियों को प्रस्तुत करता है। इस खंड में एशियाई कलाकारों की नयी और असाधारण फिल्में शामिल हैं।

मधुजा मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण सुजीत सरकार और राइजिंग सन प्राइवेट लिमिटेड के रॉनी लाहिरी, अविक मुखोपाध्याय और एडिटएफएक्स स्टूडियोज ने किया है।

"दीप6" की कहानी 2011 के कोलकाता शहर पर आधारित है। फिल्म में सुमीत ठाकुर, माया घोष, सुमंत मुखर्जी और दिवंगत अभिनेता सौमित्र चटर्जी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

बंगाली फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी की यह आखिरी फिल्म है। पिछले साल नवंबर में उनका निधन हो गया था।

सुजीत सरकार ने कहा कि फिल्म समारोह में "दीप6" के प्रदर्शन की घोषणा से वह बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

फिल्मकार ने एक वक्तव्य में कहा, "मैं मधुजा को कई वर्षों से जानता हूं। इस अनूठी फिल्म में उनके और अपने करीबी दोस्त अविक मुखोपाध्याय के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। रॉनी और मैं हमेशा से ही कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। फिल्म से जुड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा।"

बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव छह से 15 अक्टूबर के बीच आयोजित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?