लाइव न्यूज़ :

सुब्रमण्यम स्वामी ने फिर छेड़ा ईवीएम में धांधली का राग, "बोले- 2024 के चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट में जांच के लिए दायर कर सकता हूं याचिका"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 13, 2022 16:37 IST

सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि वो ईवीएम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पहले भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं और उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने भी माना था कि ईवीएम में धांधली हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसुब्रमण्यम स्वामी ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले फिर उठाया ईवीएम से वोटिंग का मुद्दा स्वामी ने कहा कि वो इसकी जांच के लिए अप्रैल 2023 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं स्वामी ने कहा कि एससी उनकी पूर्व दायर याचिका पर मान चुका है कि ईवीएम में छेड़छाड़ हो सकती है

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुब्रमण्य स्वामी ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर वोटिंग के प्रयोग में लाये जाने वाली ईवीएस पर आशंका व्यक्त करते हुए सवाल खड़ा कर दिया है। स्वामी का कहना है कि वो ईवीएम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पहले भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं और उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने भी माना था कि ईवीएम में धांधली हो सकती है।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इस विवाद को फिर से हवा देते हुए सुब्रमण्य स्वामी ने ट्वीट करते हुए कहा, "मेरे द्वारा साल 2014 में ईवीएम में वीवीपैट के इस्तेमाल वाली रिट याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले समीक्षा होनी चाहिए क्योंकि चुनाव आयोग द्वारा ईवीएम में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनकी जांच करना फिर से आवश्यकता हो गया है। अगर इसकी जरूरत पड़ी तो मैं फिर से अप्रैल 2023 में इसके लिए एक नई रिट याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर करूंगा।"

चुनावी हार के बाद विपक्षी दलों द्वारा ईवीएम पर ठीकरा फोड़े जाना का बयान तो अक्सर सुनने में आता है लेकिन साल 2014 और 2019 में लोकसभा में बहुमत से जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेता होकर भी स्वामी द्वारा इस मुद्दे में विपक्ष की आवाज में आवा मिलाना, किसी आश्चर्य से कम नहीं समझा जाता है।

इतना ही नहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्य स्वामी तो इस बात का भी दावा करते हैं कि ईवीएम में होने वाली धांधली के आशंका का मुद्दा सबसे पहले उन्होंने ही उठाया था, उसके बाद विपक्षी दलों ने ईवीएम को लेकर उनके द्वारा उठाई गई आपत्ति को लपक लिया था।

मालूम हो कि सुब्रमण्य स्वामी ने ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उस समय सुप्रीम कोर्ट में  ईवीएम मशीन के लिए वीवीपैट की मांग की थी, जब वो भाजपा में नहीं बल्कि जनता पार्टी के अध्‍यक्ष हुआ करते थे। स्वामी ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल की थी।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी स्वमी इस मुद्दे पर चुनाव आयोग को घेर चुके हैं और विपक्षी दलों ने भी स्वामी का साथ दिया था लेकिन सभी अटकलों को खारिज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की थी।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीचुनाव आयोगसुप्रीम कोर्टइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?