लाइव न्यूज़ :

विधानसभा भवन के अंदर डॉक्टर आंबेडकर का तैल चित्र लगाने की मांग पर सुभासपा सदस्यों का धरना

By भाषा | Updated: August 18, 2021 13:07 IST

Open in App

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर बुधवार को विधानसभा भवन के अंदर डॉक्‍टर भीमराव आंबेडकर का तैल चित्र लगाने की मांग को लेकर अपने विधायकों के साथ धरने पर बैठे ।इससे पहले मंगलवार को राजभर ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र देकर भीमराव आंबेडकर का तैल चित्र लगाने की मांग की थी। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सपा और कांग्रेस के सदस्य महंगाई को लेकर अध्यक्ष के आसन के सामने आकर नारेबाजी कर रहे थे, उसी दौरान सुभासपा के सदस्यों ने आंबेडकर की तस्वीर लगवाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। बाद में सुभासपा सदस्यों ने विधानसभा प्रांगण में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने धरना देकर नारेबाजी भी की । विधानसभा में सुभासपा के दल नेता ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी के सभी विधायकों संग विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर मंगलवार को पत्र सौंपा और कहा कि विधानसभा भवन के अंदर बाबा साहब डाक्‍टर भीमराव आंबेडकर का तैल चित्र लगाने के संबंध में पूर्व में सदन के अंदर बात उठी थी, लेकिन अभी तक तस्‍वीर नहीं लग सकी है। बाद में 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने कहा, “पिछले सत्र में मैंने सदन में बाबा साहब की आयल प्रिंट फोटो (तैल चित्र) लगाने की मांग की थी जिस पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार से आश्वासन मिला था, लेकिन आज तक उनकी फोटो नहीं लगाई गई है।” राजभर ने चेतावनी दी कि अगर बाबा साहब की तस्वीर नहीं लगाई गई तो उनके दल के सदस्य आंदोलन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?