सब लेफ्टिनेंट शिवांगी बनीं इंडियन नेवी की पहली महिला पायलट, उड़ाएंगी डोर्नियर प्लेन

By स्वाति सिंह | Updated: December 2, 2019 13:44 IST2019-12-02T13:44:10+5:302019-12-02T13:44:10+5:30

बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली शिवांगी स्वरूप शिवांगी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा तैयार किए गए ड्रोनियर 228 एयरक्राफ्ट को उड़ाएंगी। बता दें कि इस प्लेन को कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजा जाता है।

Sub Lieutenant Shivangi today became the first naval women pilot, She flying Dornier surveillance aircraft Indian Navy | सब लेफ्टिनेंट शिवांगी बनीं इंडियन नेवी की पहली महिला पायलट, उड़ाएंगी डोर्नियर प्लेन

शिवांगी ने 12वीं तक की पढ़ाई कक्षा डीएवी-बखरी से की है। इसके बाद उन्होंने सिक्किम मणिपाल इंस्टिच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की डिग्री ली।

Highlightsसब लेफ्टिनेंट शिवांगी भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बन गई हैं। सब लेफ्टिनेंट शिवांगी आज ही कोच्चि ऑपरेशनल ड्यूटी शामिल हुई हैं।

महिला अधिकारी सब लेफ्टिनेंट शिवांगी भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बन गई हैं। सोमवार के वे कोच्चि ऑपरेशनल ड्यूटी शामिल हुई हैं। समाचार एजेंसी एनएनआई के मुताबिक शिवांगी डोनियर सर्विलांस एयरक्राफ्ट उड़ाएंगी। मालूम हो कि इसी साल एयरफोर्स में भी फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत फाइटर प्लेन उड़ाने वाली महिला पायलट बनी थीं।

बताया जा रहा है कि बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली शिवांगी स्वरूप शिवांगी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा तैयार किए गए ड्रोनियर 228 एयरक्राफ्ट को उड़ाएंगी। बता दें कि इस प्लेन को कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजा जाता है।

शिवांगी ने 12वीं तक की पढ़ाई कक्षा डीएवी-बखरी से की है। इसके बाद उन्होंने सिक्किम मणिपाल इंस्टिच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की डिग्री ली। उन्हें इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला में 27 एनओसी कोर्स के हिस्से के रूप में एसएससी (पायलट) के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

कैसा है फिक्स्ड विंग डोर्नियर सर्विलांस विमान

डोनियर सर्विलांस एयरक्राफ्ट को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा तैयार किया गया है। ये विमान को अत्याधुनिक सेंसर और उपकरणों से लैस है। एडवांस निगरानी रडार, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर के साथ इसमें नेटवर्किंग भी है। इन नए उपकरणों के दम पर ये विमान भारतीय समुद्र क्षेत्र पर निगरानी रखेगा। इन फीचर्स के दम पर यह प्लेन भारतीय समुद्र क्षेत्र पर निगरानी रखेगा। नौसेना की पहली महिला पायलट बनने के बाद शिवांगी ने कहा 'मैं बहुत लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी और आखिरकार मैं यहां हूं। यह एहसास बेहद शानदार है। मैं अपने प्रशिक्षण के तीसरे चरण को पूरा करने के लिए उत्सुक हूं।'

बता दें कि भारतीय एयरफोर्स में भी अब महिला पायलटों ने फाइटर प्लेन उड़ाना शुरू कर दिया था। इसी साल फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट बनी थीं, जिन्होंने फाइटर जेट उड़ाने के लिए क्वालिफाई किया था। उन्होंने मिग-21 एयरक्राफ्ट उड़ाकर यह सफलता हासिल की थी। 
 

Web Title: Sub Lieutenant Shivangi today became the first naval women pilot, She flying Dornier surveillance aircraft Indian Navy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे