ठळक मुद्देजब स्टूडेंट ने राहुल गांधी को सिखाया मार्शल आर्ट, केरल के कॉलेज का वीडियो हुआ वायरल
Rahul Gandhi Viral Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें राहुल गांधी इडुक्की जिले के कुट्टिक्कनम स्थित मेरियन कॉलेज में छात्रों से मिलने पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने छात्रों के साथ प्राचीन मार्शल आर्ट 'कलारीपयट्टू' भी आजमाया। वायरल वीडियो में राहुल गांधी छात्रों के साथ कलारी की बेसिक मूव्स करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो पोस्ट किया है और बताया है की कलारीपयट्टू दुनिया की सबसे पुरानी मार्शल आर्ट में से एक मानी जाती है। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता के. सी. वेणुगोपाल और पार्टी के कई नेता भी पहुंचे थे।