लाइव न्यूज़ :

NCERT की पाठ्यपुस्तकों में छात्र पढ़ेंगे भगवद गीता, लोकसभा में केंद्र सरकार ने दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2022 08:47 IST

शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, "इस शताब्दी में ज्ञान शक्ति बनने के लिए हमें अपनी विरासत को समझना चाहिए और दुनिया को काम करने का 'भारतीय तरीका' सिखाना चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में सरकार ने सोमवार इसकी जानकारी दी।शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि छठी और सातवीं कक्षा में श्रीमद भगवद गीता के संदर्भ पढ़ाए जाएंगे।ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की संस्कृत पाठ्यपुस्तकों में इसके श्लोकों को शामिल किया गया है।

नई दिल्ली: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एनसीईआरटी) की पाठ्यपुस्तकों में अब श्रीमद भगवद गीता को शामिल किया गया है। लोकसभा में सरकार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा,  छठी और सातवीं कक्षा में श्रीमद भगवद गीता के संदर्भ और ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की संस्कृत पाठ्यपुस्तकों में इसके श्लोकों को शामिल किया गया है।

लोकसभा में सोमवार एक लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मंत्रालय ने 2020 में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) में भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) प्रभाग की स्थापना अंतःविषय और ट्रांस-डिसिप्लिनरी को बढ़ावा देने भारतीय ज्ञान प्रणाली के सभी पहलुओं पर अंतःविषय और अंतर-अनुशासनात्मक अनुसंधान को बढ़ावा देने के साथ आगे के अनुसंधान और सामाजिक अनुप्रयोगों के लिए IKS ज्ञान को संरक्षित और प्रसारित करने की दृष्टि से की थी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के विकास की पहल की है, जहां जमीनी स्तर से विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सहित विभिन्न हितधारकों से इनपुट आमंत्रित किए जाते हैं।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2022 पैरा 4.27 भारत के पारंपरिक ज्ञान को संदर्भित करता है जो टिकाऊ है और सभी के कल्याण के लिए प्रयास करता है। उन्होंने कहा, "इस शताब्दी में ज्ञान शक्ति बनने के लिए हमें अपनी विरासत को समझना चाहिए और दुनिया को काम करने का 'भारतीय तरीका' सिखाना चाहिए।"

टॅग्स :NCERTBhagwat Gita
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNCERT ज्यूडिशियरी चैप्टर विवाद पर पीएम मोदी ने जताई नाराज़गी, कहा- जवाबदेही तय हो

भारतमाफी नहीं काफी, आपने गोली चलाई और न्यायपालिका खून से लथपथ?, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा

भारतक्लास 8 की बुक में 'ज्यूडिशियरी करप्शन' विवाद के बाद किताब की ब्रिकी पर रोक; सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मांगी माफी

भारतNCERT Class 8 textbook: एनसीईआरटी कक्षा 8 की पाठ्यपुस्तक पर विवाद, 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' का आरोप?

भारतNCERT की कक्षा 7वीं की अपडेटेड टेक्स्टबुक में गजनी की क्रूरता शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर