लाइव न्यूज़ :

JEE एग्जाम में फेल होने पर छात्र ने पिता की बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2019 11:07 IST

सोहेल के पिता किशोर पूर्व सैनिक हैं और वे एक निजी बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोहेल इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए कोचिंग भी कर रहा था..

Open in App

इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश की मुख्य परीक्षा (जेईई मेंस) में सफल न होने पर तेलंगाना में एक 19 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने मंगलवार को अपने ही पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।

नेरेडमेट शहर की पुलिस की जानकारी के मुताबिक, सोहेल बारहवीं पूरी कर चुका था और जेईई के नतीजों का इंतजार कर रहा था। मंगलवार को आए नतीजों में पास न होने पर सोहेल उदास हो गया और उसने ये कदम उठा लिया।

सोहेल के पिता किशोर पूर्व सैनिक हैं और वे एक निजी बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोहेल इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए कोचिंग भी कर रहा था, लेकिन वह अपने जेईई के नतीजों को लेकर पिछले कुछ दिनों से चिंतित था। जब नतीजे आए और उनमें वह सफल नहीं हुआ तो उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 17 में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

टॅग्स :तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारततेलंगाना में इंजीनियरों को 7 लाख रुपये, सफाई कर्मचारियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये महीने, राज्य सरकार ने सैलरी स्ट्रक्चर में किया बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?