लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में चुनावी घोषणापत्र लागू करने की जद्दोजहद, BJP-JJP गठबंधन सरकार ने आर्थिक बोझ पर किया विचार

By बलवंत तक्षक | Updated: November 30, 2019 08:52 IST

गृह मंत्री अनिल विज की अगुवाई में बनी समिति की यहां हुई पहली बैठक में विचार किया गया कि इन वादों को लागू करने से राज्य पर कितना आर्थिक बोझ आएगा.

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनावों से पहले जजपा ने लोगों से वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे, बुजुर्गों को 5,100 रु पए मासिक सम्मान पेंशन दी जाएगी और औद्योगिक संस्थानों में 75 फीसदी रोजगार हरियाणा के युवाओं को दिया जाएगा.

हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान लोगों से किये वादे लागू करने को लेकर भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की तरफ से गठित समिति ने मंथन करना शुरू कर दिया है. गृह मंत्री अनिल विज की अगुवाई में बनी समिति की यहां हुई पहली बैठक में विचार किया गया कि इन वादों को लागू करने से राज्य पर कितना आर्थिक बोझ आएगा.

बैठक में इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि इन वादों को लागू करने में कोई कानूनी दिक्कतें तो नहीं आएंगी. इस बारे में संबंधित विभागों से भी रिपोर्ट मांगी गई है. भाजपा-जजपा समिति की चुनावी वादों पर न्यूनतम साझा कार्यक्र म लागू करने के मुद्दे पर 15 दिन बाद फिर एक बैठक होगी.

इस समिति में गृह मंत्री अनिल विज के अलावा शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर और पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और जजपा के राज्य मंत्री अनूप धानक तथा पूर्व विधायक राजदीप फौगाट शामिल हैं. कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी से सवाल उठाए जाने लगे हैं कि सत्ता में आने के फौरन बाद पहली कलम से चुनावी वादे लागू कर देने की दिशा में एक महीना बीत जाने के बाद भी भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने अभी कोई फैसला क्यों नहीं लिया है?

विधानसभा चुनावों से पहले जजपा ने लोगों से वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे, बुजुर्गों को 5,100 रु पए मासिक सम्मान पेंशन दी जाएगी और औद्योगिक संस्थानों में 75 फीसदी रोजगार हरियाणा के युवाओं को दिया जाएगा. जजपा और कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र लगभग एक जैसे ही थे. तब भाजपा ने तंज कसा था कि इन चुनावी वादों को लागू करने के लिए एक लाख 26 हजार करोड़ की अतिरिक्त जरूरत पड़ेगी और इतनी बड़ी राशि का बंदोबस्त करना हरियाणा के लिए संभव नहीं हो पाएगा.

भाजपा को इस बार सरकार बनाने के लिए दुष्यंत चौटाला की जजपा का समर्थन लेना पड़ा है और इसी क्र म में चुनावी वादे लागू करने को लेकर दोनों पार्टियों की एक साझा समिति भी गठित करनी पड़ी है. चूंकि, हरियाणा पहले ही एक लाख 41 हजार करोड़ के कर्ज का बोझ झेल रहा है, ऐसे में चुनावी वादों को लागू करना मुश्किल लगता है. फिर भी गठबंधन सरकार को लोगों की नाराजगी से बचने के लिए कोई न कोई रास्ता तलाशना ही पड़ेगा.

टॅग्स :हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जननायक जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया