बिहार: विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार और स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के साथ टकराव के बाद जदयू ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा

By एस पी सिन्हा | Published: March 14, 2022 06:37 PM2022-03-14T18:37:36+5:302022-03-14T18:39:40+5:30

दरअसल विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एक दूसरे से उलझ गए। इसके बाद भाजपा और जदयू एक दूसरे को आर-पार लड़ाई लड़ने की चेतावनी दे रहे हैं।

strong difference of opinion between CM Nitish Kumar, speaker Vijay Kumar Sinha in Assembly | बिहार: विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार और स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के साथ टकराव के बाद जदयू ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा

बिहार: विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार और स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के साथ टकराव के बाद जदयू ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा

Highlightsभाजपा-जदयू एक-दूसरे को आर-पार लड़ाई लड़ने की दे रहे हैं चेतावनीविधानसभा में सीएम और स्पीकर आपस में उलझे

पटना: बिहार विधानसभा के इतिहास में आज काले दिन के तौर पर दर्ज हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ किये गये बर्ताव पर अब सियासत गर्मा गई है। दरअसल विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एक दूसरे से उलझ गए। इसके बाद भाजपा और जदयू एक दूसरे को आर-पार लड़ाई लड़ने की चेतावनी दे रहे हैं।

इस मामले के लेकर जदयू सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने भाजपा को चेताते हुए कहा है कि अब आत्मसम्मान का हनन बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने ट्वीट कर भाजपा से कहा है कि, 'ना किसी को फंसाया जाएगा और ना ही बचाया जाएगा! साथ ही साथ इस बात का ख्याल रहे कि संविधान, स्वाभिमान, अधिकार और आत्मसम्मान का हनन! नहीं होगा सहन!! सुशासनराज नीतीश कुमार'।

यहां बता दें कि विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान लखीसराय मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा उलझ गए। पहले तो मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भी मुख्यमंत्री को चेता दिया कि विधायिका का अपमना हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विधायिका का अपमान होगा तो सदन में हम जवाब मांगेंगे। हालांकि भाजपा की ओर से अभीतक कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है और तत्काल कोई भी नेता कुछ बोलने को तैयार नही दिखा। पर कहा जा रहा है कि भाजपा के अंदर खाने में इसको लेकर काफी नाराजगी है।

Web Title: strong difference of opinion between CM Nitish Kumar, speaker Vijay Kumar Sinha in Assembly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे