लाइव न्यूज़ :

पटाखों पर रोक : न्यायालय ने कहा आजीविका और सेहत, दोनों पर विचार की जरूरत

By भाषा | Updated: August 14, 2018 23:49 IST

उच्चतम न्यायालय ने आज कहा कि पटाखा निर्माताओं की आजीविका के मौलिक अधिकार और देश में 1.3 अरब लोगों के स्वास्थ्य के अधिकार सहित सभी पहलुओं पर गौर किये जाने की जरूरत है । 

Open in App

नई दिल्ली, 1 4 अगस्त: पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका पर विचार करते हुए उच्चतम न्यायालय ने आज कहा कि पटाखा निर्माताओं की आजीविका के मौलिक अधिकार और देश में 1.3 अरब लोगों के स्वास्थ्य के अधिकार सहित सभी पहलुओं पर गौर किये जाने की जरूरत है । 

पटाखों पर देशव्यापी प्रतिबंध की मांग पर विचार करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) दोनों श्रेणियों के लोगों पर लागू होता है और संतुलन बनाए जाने की जरूरत है। 

न्यायमूर्ति ए के सिकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने केंद्र से प्रदूषण रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों और लोगों पर पटाखों के असर के बारे में विस्तृत हलफनामा दाखिल करने को कहा।

पीठ ने कहा, ‘‘इससे आर्थिक पहलू भी जुड़ा हुआ है। सरकारी हलफनामा कहता है कि तमिलनाडु में 1750 पटाखा निर्माण उद्योग है जिसमें सीधे या परोक्ष रूप से 5000 परिवारों को रोजगार मिला हुआ है। इसमें कहा गया है कि पटाखा उद्योग 6,000 करोड़ रूपये का है। हमें देखना होगा कि मौलिक अधिकार पर आर्थिक पहलू की क्या प्रासंगिकता हैं। पीठ मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को करेगी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos