लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद में आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव, अंबादास दानवे, बोले- "शिंदे गुट के विधायक का काम"

By अंजली चौहान | Updated: February 8, 2023 11:27 IST

गौरतलब है कि अंबादास दानवे ने कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के उल्लंघन को लेकर महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देऔरंगाबाद में आदित्य ठाकरे के काफिले पर हुआ पथराव भीड़ ने कार पर पत्थरों से हमला करने के साथ लगाए नारे आरोप है कि शिंदे गुट के विधायक के समर्थन में लगे नारे

औरंगाबाद: महाराष्ट्र में औरंगाबाद के वैजापुर इलाके में शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे के काफिले पर कुछ लोगों ने पथराव किया है। आदित्य ठाकरे और अन्य नेता शिव संवाद यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। काफिले में शामिल शिवसेना के एक अन्य नेता अंबादास दानवे के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम की है, जब कुछ शरारती तत्वों ने आदित्य ठाकरे की गाड़ी पर पथराव कर दिया। 

अंबादास दानवे ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये सब शिंदे गुट द्वारा करवाया गया है। उनका कहना है कि जो भीड़ पथराव कर रही थी वह स्थानीय विधायक रमेश बोनारे के समर्थन में नारे लगा रही थी। काफिले पर पथराव उस समय हुआ जब वह कार्यक्रम से निकल रहे थे। 

अंबादास दानवे ने लिखा पत्र 

गौरतलब है कि अंबादास दानवे ने कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के उल्लंघन को लेकर महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है और इस गंभीर मामले में एसपी सहित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

शिव संवाद यात्रा की शुरुआत 

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को पार्टी की 'शिव संवाद' यात्रा के सातवें संस्करण की शुरुआत की है।  इस यात्रा में मराठवाड़ा के तीन जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान आदित्य ठाकरे दिन में मुब्धेगांव, वडगांव पिंगला, सिन्नार और पालसे गांवों का दौरा करेंगे और इसके बाद नासिक में पार्टी की एक बैठक को संबोधित करेंगे। 

टॅग्स :आदित्य ठाकरेमहाराष्ट्रऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?