लाइव न्यूज़ :

गैस की बढ़ी कीमत के खिलाफ युवा कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:39 IST

Open in App

राजस्थान यूथ कांग्रेस ने केन्द्र सरकार द्वारा सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी गैस के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में बृहस्पतिवार को राज्य भर में प्रदर्शन किया गया। राजधानी जयपुर में कलेक्ट्रेट सर्किल के पास आयोजित प्रदर्शन को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोगरा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रसोई गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि कर रही है और एक जुलाई 2020 को जयपुर में जहां एलपीजी सिलेंडर 594.5 रुपए में मिल रहा था महज 13 महीने में ही उसकी कीमत में 294 रुपए की वृद्धि हुई है, इस तरह की वृद्धि का सीधा असर आम परिवार पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबन्दी फिर जीएसटी और अब कोरोना में अपनी बचत गंवा चुकी जनता के हितों पर मोदी सरकार का यह कुठारघात है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने जयपुर में कलक्ट्रेट के बाहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट सर्किल तक मार्च निकाला गया। इसके बाद उन्होंने एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़ी कीमतों को लेकर जमकर नारेबाजी की। अन्य जिला मुख्यालयों पर भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?