लाइव न्यूज़ :

रूस से राज्य खुद नहीं खरीदेंगे वैक्सीन, वितरण के लिए बनेगा पारदर्शी डिजिटल सिस्टम

By एसके गुप्ता | Updated: August 12, 2020 21:16 IST

विभिन्न समूहों के लिए वैक्सीन की उपलब्धता पर विचार विमर्श के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता नीति आयोग के सदस्य डा.वीके पॉल ने की। यदि तमाम मानक संस्थाओं द्वारा वैक्सीन को हरी झंडी मिलती है तो पारदर्शी डिजिटल सिस्टम से वैक्सीन का वितरण होगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण भी मौजूद थे।रूसी कोरोना वैक्सीन परियोजना के लिए फंड मुहैया कराने वाली संस्था रशियन डॉयरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड ने भारत में उत्पादन की बात कही है। रूस की कोरोना वैक्सीन को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन, अमेरिका और जर्मनी ने भी संदेह जाहिर किया है।

नई दिल्ली: रूस से वैक्सीन खरीदने और देश में उसके उत्पादन व रखरखाव को लेकर कोविड-19 के राष्ट्रीय प्रशासनिक वैक्सीन समूह की पहली बैठक बुधवार को हुई। बैठक में यह तय हुआ कि कोई भी राज्य अलग से खुद वैक्सीन की खरीद नहीं करेगा। इसके वितरण और निर्माण के लिए एक पारदर्शी डिजिटल व्यवस्था तैयार की जाएगी।

विभिन्न समूहों के लिए वैक्सीन की उपलब्धता पर विचार विमर्श के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता नीति आयोग के सदस्य डा.वीके पॉल ने की। इनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण भी मौजूद थे।

रूसी कोरोना वैक्सीन परियोजना के लिए फंड मुहैया कराने वाली संस्था रशियन डॉयरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड ने अपने बयान में कहा है कि इस वैक्सीन का उत्पादन भारत सहित कई देशों में होगा और वैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल भारत, सऊदी अरब, यूएई, ब्राजील और फिलीपींस सहित कई देशों में किए जाने की योजना है।

कोविड-19 के राष्ट्रीय प्रशासनिक वैक्सीन समूह की पहली बैठक में वैक्सीन लगाने के नैतिक पहलुओं पर विचार करने के साथ यह तय हुआ कि वह राज्य सरकारों एवं टीका निर्माताओं सहित सभी हितधारकों से बात करेंगे। जिससे देश में हर व्यक्ति तक कोविड वैक्सीन पहुंच सके।

टीकाकरण के राष्ट्रीय तकनीकी सलाह समूह की उप समिति वैक्सीन लगाने के मापदंड तय करेगी-

इसके लिए टीकाकरण के राष्ट्रीय तकनीकी सलाह समूह की उप समिति वैक्सीन लगाने के मापदंड तय करेगी। बैठक में वैक्सीन स्टोरेज के लिए कोल्ड चेन और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता अपनाने पर मंत्रणा हुई। इसके अलावा वैक्सीन कितनी सुरक्षित और प्रभावी है।

यह जानने के लिए लोगों को जागरूक करने और उसकी सर्विलांस को लेकर एक डिजिटल सिस्टम तैयार करने पर बात हुई। यह विशेषज्ञ समूह सभी राज्य सरकारों और भारत में टीका विनिर्माताओं के साथ अपनी बातचीत जारी रखेगा। भारत वैक्सीन का सबसे बड़ा निर्माता देश है ऐसे में पड़ोसी देशों को सस्ते में वैक्सीन उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।

वैक्सीन का सुरक्षित और प्रभावी होना जरूरी :

रूस की कोरोना वैक्सीन को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन, अमेरिका और जर्मनी ने भी संदेह जाहिर किया है। इस संबंध में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि यदि रूस की वैक्सीन सफल रही तो यह देखना होगा कि यह कितनी सुरक्षित और प्रभावी है?

सुरक्षित से मतलब इसका कोई साइड इफेक्ट तो नहीं है। प्रभावी का अर्थ यह वैक्सीन शरीर में वायरस से लड़ने के लिए इम्युनिटी बढ़ाती हो। अगर ऐसा होता है तो यह महत्वपूर्ण साबित होगी और भारत के पास बड़े पैमाने पर इसके उत्पादन की क्षमता है।

टॅग्स :कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायलकोरोना वायरसरूसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी