लाइव न्यूज़ :

सत्ता के खिलाफ खड़ा होना भी लोकतांत्रिक है, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद बोले कुणाल कामरा, भाजपा ने कसा तंज

By अनिल शर्मा | Updated: December 15, 2022 09:36 IST

भारत जोड़ो यात्रा में कुणाल के शामिल होने के बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश इकाई के सोशल मीडिया के सह-संयोजक शशि कुमार ने ट्वीट किया- "कन्हैया कुमार, स्वरा भास्कर, कुणाल कामरा। यह त्रिमूर्ति और अन्य कम्युनिस्टों के मेजबान राहुल गांधी की कोर टीम के सदस्य (एसआईसी) हैं।"

Open in App
ठळक मुद्दे कुणाल कामरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राहुल गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।भारत जोड़ो यात्रा के साथ एक सप्ताह बिताने के बाद मुझे लगता है कि लोग यात्रा करने से कतरा रहे हैंः कुणाल

स्टैंड-अप कॉमिक कुणाल कामरा बुधवार को राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। कुणाल कामरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राहुल गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

कुणाल कामरा ने लिखा- ''भारत जोड़ो यात्रा के साथ एक सप्ताह बिताने के बाद मुझे लगता है कि लोग यात्रा करने से कतरा रहे हैं और तटस्थ रहने की कोशिश कर रहे हैं। यह तटस्थता नहीं है जो आपको घेरे में रखे हुए है, इसका डर। सत्ता के खिलाफ खड़ा होना भी लोकतांत्रिक है, जैसे 2014 से पहले हुआ करता था।''

वहीं कांग्रेस ने कुणाल कामरा की भारत जोड़ो यात्रा से तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, इस भीड़ भाड़ में भारत है, मिलजुल कर चलते जाएंगे, एकता का परचम लहराएंगे। 

भारत जोड़ो यात्रा में कुणाल के शामिल होने के बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश इकाई के सोशल मीडिया के सह-संयोजक शशि कुमार ने ट्वीट किया- "कन्हैया कुमार, स्वरा भास्कर, कुणाल कामरा। यह त्रिमूर्ति और अन्य कम्युनिस्टों के मेजबान राहुल गांधी की कोर टीम के सदस्य (एसआईसी) हैं।" गौरतलब है कि कुणाल, स्वरा और कन्हैया केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना के लिए जाने जाते हैं।

बुधवार को आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुरम राजन को भी रोहुल गांधी के साथ भरत जोड़ो यात्रा में मार्च करते हुए देखा गया था। राजन इस वक्त राजस्थान में हैं। राहुल गांधी के साथ एक बातचीत में, राजन ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को 2023 में चुनौतियों का सामना करने की संभावना है और देश पांच प्रतिशत की वृद्धि देखने के लिए "भाग्यशाली" होगा।

हाल के दिनों में चुनौतियों के बारे में बात करते हुए राजन आगे कहा: "अमीर को कोई समस्या नहीं थी, निम्न वर्ग को राशन और अन्य चीजें मिलीं लेकिन निम्न मध्यम वर्ग को एक बड़ी क्षति हुई। कोई नौकरी नहीं है, बेरोजगारी में वृद्धि हुई।"

टॅग्स :कुणाल कामराभारत जोड़ो यात्राराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?