लाइव न्यूज़ :

स्टालिन ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा को मिली हार पर कहा, "द्रविड़ भूमि से साफ हुआ भाजपा का पत्ता"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 14, 2023 07:52 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कर्नाटक में भाजपा की हार पर कहा कि द्रविड़ परिवार की जमीन से भाजपा का उखड़ना विपक्षी दलों को 2024 के चुनाव को लेकर भारी संकेत है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार पर बोला तीखा हमला उन्होंने कहा कि द्रविड़ परिवार की जमीन से भाजपा का उखड़ना विपक्षी दलों के महत्वपूर्ण संकेत हैवोटरों ने भाजपा के बदले की भावना को सबक सिखाकर कन्नड़ गौरव को बरकरार रखा है

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर बधाई देते हुए सूबे से सत्ता गंवाने वाली भाजपा पर बेहद तीखा हमला बोला है। स्टालिन ने पड़ोसी राज्य कर्नाटक का चुनाव परिणाम शनिवार देर रात आने के बाद पहली प्रतिक्रिया के तौर पर कहा कि "द्रविड़ परिवार की जमीन से भारतीय जनता पार्टी का उखड़ जाना विपक्षी दलों को 2024 के चुनाव को लेकर भारी संकेत है। विपक्षी दलों को एक साथ मिलकर साथ आना चाहिए और भारत में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की फिर से बहाली करनी चाहिए।"

स्टालिन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बतौर सांसद राहुल गांधी को अयोग्य ठहराये जाने का मुद्दा भाजपा के खिलाफ उठे कई मुद्दों में से एक था, जिसके अधार पर कर्नाटक की जनता ने भाजपा विरोधी मतदान किया। इसके साथ ही स्टालिन ने व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार से फोन करके बात की और जीत की बधाई दी।

स्टालिन ने कहा, “सांसद के रूप में राहुल गांधी की अनुचित अयोग्यता, राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग, हिंदी थोपना, बड़े पैमाने पर भाजपा सरकार के किये भ्रष्टाचार का मुद्दा मतदान करते समय कर्नाटक के लोगों के मन में गूंज रहा था और उन्होंने भाजपा के बदले की भावना को सबक सिखाकर कन्नड़ गौरव को बरकरार रखा है।”

उन्होंने कहा, “द्रविड़ परिवार का भूभाग भाजपा से मुक्त हुआ। अब आइए हम सब मिलकर भारत में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को बहाल करने के लिए और 2024 की जीत के लिए मिलकर काम करें।” स्टालिन इससे पहले भी लगातार भाजपा विरोधी विपक्षी दलों से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए एक मंच पर साथ आने की अपील कर रहे हैं। वह भाजपा और कांग्रेस से इतर तीसरे मोर्चे के संबंध में स्टालिन ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई भी प्रयास "निरर्थक" है और उससे कोई भला नहीं होने वाला है।

स्टालिन ने अपने 70वें जन्मदिन समारोह में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन को और मजबूत करने की जमकर वकालत की थी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023एमके स्टालिनBJPकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए