श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों की नावों को कथित तौर पर पथराव कर क्षतिग्रस्त किया

By भाषा | Published: August 22, 2021 01:09 PM2021-08-22T13:09:13+5:302021-08-22T13:09:13+5:30

Sri Lankan Navy allegedly damaged boats of Indian fishermen by pelting stones | श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों की नावों को कथित तौर पर पथराव कर क्षतिग्रस्त किया

श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों की नावों को कथित तौर पर पथराव कर क्षतिग्रस्त किया

श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने की लगभग 60 भारतीय नावों को कथित तौर पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। मत्स्यपालन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछली रात को मछुआरे कच्चातीवू के निकट मछली पकड़ने के लिए आए थे। श्रीलंका के नौसैनिकों ने 25 नावों में मछली पकड़ने के जाल को भी नुकसान पहुंचाया। मछुआरों के हवाले से अधिकारी ने बताया कि श्रीलंका के नौसेना कर्मी पांच जहाजों में आए थे और उन्होंने भारतीय नावों पर पथराव किया। इस घटना में कोई भारतीय मछुआरा घायल नहीं हुआ। मछुआरों के संघ के प्रतिनिधि एस एमेरित ने कहा कि शनिवार रात को समुद्र में लगभग 556 नावें उतरी थीं और उसमें से कुछ को श्रीलंकाई नौसेना ने अपना निशाना बनाया। इस प्रकार की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की ताकि मछुआरों की आजीविका सुरक्षित करने के लिए समाधान निकाला जा सके। मत्स्यपालन विभाग के अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lankan Navy allegedly damaged boats of Indian fishermen by pelting stones

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Sri Lankan Navy