लाइव न्यूज़ :

केबिन में धुआं निकलने के बाद स्पाइसजेट के विमान की हैदराबाद हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग, डीजीसीए ने दिए जांच के आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2022 14:35 IST

डीजीसीए के एक अधिकारी के मुताबिक, विमान को हवाईअड्डे पर सुरक्षित तरीके से उतारे जाने के बाद यात्रियों को आपातकालीन निकास द्वार से बाहर निकाला गया और इस दौरान एक यात्री के पैर में हल्की खरोंच आ गई।

Open in App
ठळक मुद्देविमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को आपातकालीन निकास द्वार से बाहर निकाला गयाहैदराबाद हवाईअड्डे के एक अधिकारी के अनुसार, क्यू400 वीटी-एसक्यूबी उड़ान में लगभग 86 यात्री सवार थेडीजीसीए के अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि विमानन नियामक घटना की जांच कर रहा है

नई दिल्ली/हैदराबाद: गोवा से हैदराबाद जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान के केबिन में बुधवार रात धुआं दिखने के बाद उसे हैदराबाद हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस घटना की जांच कर रहा है। 

डीजीसीए के एक अधिकारी के मुताबिक, विमान को हवाईअड्डे पर सुरक्षित तरीके से उतारे जाने के बाद यात्रियों को आपातकालीन निकास द्वार से बाहर निकाला गया और इस दौरान एक यात्री के पैर में हल्की खरोंच आ गई। हैदराबाद हवाईअड्डे के एक अधिकारी के अनुसार, क्यू400 वीटी-एसक्यूबी उड़ान में लगभग 86 यात्री सवार थे। 

उन्होंने बताया कि उक्त विमान को आपात स्थिति में उतारे जाने के कारण बुधवार को नौ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। यह घटना रात करीब 11 बजे की है। डीजीसीए के अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि विमानन नियामक घटना की जांच कर रहा है। 

वहीं, विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ''12 अक्टूबर को गोवा से हैदराबाद जा रहे स्पाइसजेट के क्यू400 विमान को उसके गंतव्य स्थान पर सुरक्षित रूप से उतारा गया। नीचे उतरने के दौरान विमान के केबिन में धुआं देखा गया था। यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।'' डीजीसीए के अधिकारी के मुताबिक, केबिन में धुएं के कारण विमान को आपात स्थिति में उतारा गया।

(इनपटु भाषा)

टॅग्स :स्पाइसजेटDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतजल्द नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे विमान, DGCA ने दिया लाइसेंस

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?