लाइव न्यूज़ :

एसपीजी सुरक्षा हटाना साजिश, भाजपा निजी स्तर पर गांधी परिवार से ले रही बदलाः अहमद पटेल

By भाषा | Updated: November 8, 2019 17:43 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपा, आतंक और हिंसा के शिकार हुये दो पूर्व प्रधानमंत्रियों के परिजनों की सुरक्षा के साथ समझौता कर निजी तौर पर बदला लेने के स्तर पर आ गयी है। ’’ 

Open in App
ठळक मुद्देगांधी परिवार के तीनों सदस्यों को अब केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सुरक्षा कवच वाली जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी।गांधी परिवार को अतिविशिष्ट लोगों को मिलने वाला एसपीजी सुरक्षा कवच 28 साल से मिला हुआ था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी एवं बेटी प्रियंका गांधी को प्राप्त विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) का सुरक्षा घेरा हटाये जाने के सरकार के फैसले को बदले की कार्रवाई बताते हुये कहा है कि भाजपा निजी स्तर पर बदला लेने के स्तर पर उतर आयी है।

पटेल ने शुक्रवार को गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाये जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि भाजपा आतंकवादी हिंसा में जान गंवाने वाले दो पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के परिवार की सुरक्षा से समझौता कर रही है।

उल्लेखनीय है कि गांधी परिवार के तीनों सदस्यों को अब केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सुरक्षा कवच वाली जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। गांधी परिवार को अतिविशिष्ट लोगों को मिलने वाला एसपीजी सुरक्षा कवच 28 साल से मिला हुआ था।

श्रीलंका के तमिल आतंकवादी संगठन लिट्टे द्वारा 21 मई 1991 को किये गये हमले का शिकार हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के परिजनों की एसपीजी सुरक्षा हटाये जाने के फैसले के बारे में सरकार की ओर से दलील दी गयी है कि विस्तृत समीक्षा के बाद यह निर्णय किया गया है।

पटेल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपा, आतंक और हिंसा के शिकार हुये दो पूर्व प्रधानमंत्रियों के परिजनों की सुरक्षा के साथ समझौता कर निजी तौर पर बदला लेने के स्तर पर आ गयी है। ’’ 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीप्रियंका गांधीराहुल गांधीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत