लाइव न्यूज़ :

रामगढ़ में तेज गति कार डिवाइडर से टकरायी, दो की मौत, एक गंभीर

By भाषा | Updated: September 15, 2021 13:00 IST

Open in App

रामगढ़, 15 सितंबर झारखंड के रामगढ़ जिले में कुज्जू थाना क्षेत्र की कुज्जू घाटी में बिहार के शेखपुरा से रजरप्पा माता का दर्शन करने आ रहे पांच लोगों की तेज गति कार बुधवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे सड़क के डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि बिहार के शेखपुरा से पांच लोग रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तका मंदिर दर्शन के लिए कार से आ रहे थे। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे तेज गति के कारण कुज्जू घाटी में संतुलन बिगड़ जाने से कार सड़क के डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी। इससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है जबकि अन्य दो लोगों का रामगढ़ में ही इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गये दोनों लोगों के शव अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिये गये हैं। अभी सभी हताहतों की पहचान नहीं की जा सका है। हताहतो के बिहार के शेखपुरा में रहने वाले परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए