महिला दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र में बनाए गए विशेष महिला टीकाकरण केंद्र

By भाषा | Published: March 8, 2021 12:35 PM2021-03-08T12:35:50+5:302021-03-08T12:35:50+5:30

Special Women Vaccination Centers set up in Maharashtra on the occasion of Women's Day | महिला दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र में बनाए गए विशेष महिला टीकाकरण केंद्र

महिला दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र में बनाए गए विशेष महिला टीकाकरण केंद्र

मुंबई, आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के प्रत्येक जिले में पांच ऐसे कोविड-19 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जहां केवल महिलाओं को ही टीका लगाया जाएगा।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन केंद्रों का संचालन केवल एक ही दिन के लिए होगा और टीका लगवाने की इच्छुक महिलाएं आज इन केंद्रों पर आ सकती हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘हर जिले में आज ऐसे पांच केंद्र बनाए गए हैं। ठाणे जिले में ऐसे केंद्रों की अधिक मांग को देखते हुए 19 केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में 189 महिला टीकाकरण केंद्र हैं।’’

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 11,141 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22,19,727 पर पहुंच गए थे।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के कारण अब तक 52,478 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Special Women Vaccination Centers set up in Maharashtra on the occasion of Women's Day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे