लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के पांच जिलों में शुरू होगी विशेष जल प्रबंधन परियोजना

By भाषा | Updated: December 21, 2020 13:18 IST

Open in App

अमरावती, 21 दिसंबर आंध्र प्रदेश सरकार राज्य के पांच सूखा प्रभावित जिलों और विशाखापत्तनम जिले के जनजातीय क्षेत्रों में जल प्रबंधन के लिए एक अनूठी परियोजना शुरु करने जा रही है जिसका कार्यान्वयन अगले छह साल में किया जाएगा।

‘रिजुवनेटिंग वाटरशेड फॉर एग्रिकल्चरल रेजिलेंस थ्रू इन्नोवेटिव डेवलपमेंट’ (रिवार्ड) नाम की इस परियोजना की कुल लागत 200 करोड़ रुपये है जिसमें से 140 करोड़ रुपये विश्व बैंक देगा।

राज्य सरकार की ओर से इस परियोजना के लिए 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

पिछले सप्ताह यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस परियोजना की मंजूरी दी गई।

‘रिवार्ड’ के तहत रायलसीमा के अनंतपुरमु, चित्तूर, कडप्पा और कुरनूल जिलों के अलावा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले में इस परियोजना का कार्यान्वयन किया जाएगा।

इसमें विशाखापत्तनम जिले का जनजातीय क्षेत्र भी शामिल है।

आंध्र प्रदेश के अलावा कर्नाटक और ओडिशा में रिवार्ड का कार्यान्वयन किया जाएगा जिसके लिए विश्व बैंक 17.8 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा।

तीनों राज्यों में परियोजना की कुल लागत 35 करोड़ डॉलर आंकी गई है।

इस परियोजना के तहत जल का प्रभावी रूप से प्रबंधन, मिट्टी की उर्वरक क्षमता में सुधार, उन्नत कृषि प्रकिया अपनाने और उपज में वृद्धि पर काम किया जाएगा।

पंचायती राज और ग्रामीण विकास आयुक्त एम गिरिजा शंकर के अनुसार ‘रिमोट सेंसिंग’ और जीआईएस तकनीक के इस्तेमाल से वैज्ञानिक तरीके से जलोत्सारण का विकास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि परियोजना में कई विभागों और मनरेगा की सहायता ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि परियोजना के कार्यान्वयन में एपी स्पेस एप्लिकेशन सेंटर, आचार्य एन जी रंगा कृषि विश्वविद्यालय, आईआईटी तिरुपति और राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग योजना ब्यूरो जैसे संस्थान राज्य सरकार का सहयोग करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग