लाइव न्यूज़ :

Special Train: बिहार, राजस्थान व दिल्ली के लिए नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, देखें लिस्ट

By अनुराग आनंद | Updated: February 25, 2021 13:49 IST

भारतीय रेलवे ने बिहार, पंजाब, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों के लिए 12 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा ट्रेन (साप्ताहिक, रविवार) का परिचालन 07 मार्च 2021 से शुरू होगा। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-अहमदाबाद ट्रेन (साप्ताहिक, मंगलवार) का परिचालन 09 मार्च 2021 से शुरू होगा।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे कई ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। अब भारतीय रेलवे ने कुछ और ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है। 

रेलवे के मुताबिक, बिहार, पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान को जोड़ने वाली 12 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया गया है। रेलवे ने होली को ध्यान में रखकर व मांग के हिसाब से इन ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। 

यहां देखें इन ट्रेनों का लिस्ट-

गाड़ी संख्या 09415- अहमदाबाद-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा ट्रेन (साप्ताहिक, रविवार) का परिचालन 07 मार्च 2021 से शुरू होगा। इसमें सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और सेकेंड क्लास में टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं।

गाड़ी संख्या 09416- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-अहमदाबाद ट्रेन (साप्ताहिक, मंगलवार) का परिचालन 09 मार्च 2021 से शुरू होगा। इसमें सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और सेकेंड क्लास में टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं।

गाड़ी संख्या 02753- हजूर साहिब नांदेड़-हजरत निजामुद्दिन स्पेशल ट्रेन (साप्ताहिक, मंगलवार) का परिचालन 06 मार्च 2021 से शुरू होगा। इसमें सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और सेकेंड क्लास में टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं।

गाड़ी संख्या 02754- हजरत निजामुद्दिन-हजूर साहिब नांदेड़ मेल/एक्सप्रेस ट्रेन (साप्ताहिक, बुधवार) का परिचालन 07 मार्च 2021 से शुरू होगा। इसमें सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और सेकेंड क्लास में टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं।

गाड़ी संख्या 05011- लखनऊ-चंडीगढ़ मेल/एक्सप्रेस ट्रेन (प्रतिदिन) का परिचालन 01 मार्च 2021 से शुरू होगा। इसमें थर्ड एसी, स्लीपर और सेकेंड क्लास में टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं।

गाड़ी संख्या 05012- चंडीगढ़-लखनऊ मेल/एक्सप्रेस ट्रेन (प्रतिदिन) का परिचालन 02 मार्च 2021 से शुरू होगा। इसमें थर्ड एसी, स्लीपर और सेकेंड क्लास में टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं।

गाड़ी संख्या 05054- लखनऊ-छपरा मेल/एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 01 मार्च 2021 से शुरू होगा। यह ट्रेन हफ्ते में चार दिन (सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार) चलेगी। इसमें थर्ड एसी, स्लीपर और सेकेंड क्लास में टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं। 

गाड़ी संख्या 05053- छपरा-लखनऊ मेल/एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 04 मार्च 2021 से शुरू होगा। यह ट्रेन हफ्ते में चार दिन (सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार) चलेगी। इसमें थर्ड एसी, स्लीपर और सेकेंड क्लास में टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं।

गाड़ी संख्या 05083- छपरा-फर्रुखाबाद मेल/एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 02 मार्च 2021 से शुरू होगा। यह ट्रेन हफ्ते में 3 दिन (मंगलवार, बुधवार और शनिवार) चलेगी। इसमें थर्ड एसी, स्लीपर और सेकेंड क्लास में टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं।

गाड़ी संख्या 05084- फर्रुखाबाद-छपरा मेल/एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 03 मार्च 2021 से शुरू होगा। यह ट्रेन हफ्ते में 3 दिन (बुधवार, गुरुवार और रविवार) चलेगी। इसमें थर्ड एसी, स्लीपर और सेकेंड क्लास में टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं।

गाड़ी संख्या 09457- जोधपुर-दिल्ली मेल/एक्सप्रेस ट्रेन (प्रतिदिन) का परिचालन 01 मार्च 2021 से शुरू होगा। इसमें फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और सेकेंड क्लास में टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं।

गाड़ी संख्या 09458- दिल्ली-जोधपुर मेल/एक्सप्रेस ट्रेन (प्रतिदिन) का परिचालन 01 मार्च 2021 से शुरू होगा। इसमें फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और सेकेंड क्लास में टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं।

टॅग्स :भारतीय रेलभारतबिहारदिल्लीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया