लाइव न्यूज़ :

कासगंज हिंसा: एसपी सुनील सिंह पर गिरी गाज, पीयूष श्रीवास्तव को मिली कमान

By भारती द्विवेदी | Updated: January 29, 2018 19:26 IST

माना जा रहा है कि एसपी सुनील सिंह पर ये कार्रवाई राज्यपाल राम नाईक की टिप्पणी के बाद हुआ है।

Open in App

योगी सरकार ने कासगंज एसपी सुनील सिंह पर गाज गिराई है। ये कार्रवाई हिंसा भड़के के तीन दिन बाद हुई है। कासगंज के एसपी सुनील सिंह को हटाकर पीयूष कुमार श्रीवास्तव को कासगंज की कमान सौंपी गई है। पीयूष कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक पीटीएस मेरठ में तैनात थे।

माना जा रहा है कि एसपी सुनील सिंह पर ये कार्रवाई राज्यपाल राम नाईक की टिप्पणी के बाद हुआ है। राज्यपाल ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा- 'कासगंज की घटना यूपी के लिए कलंक साबित हुई है।'

बता दें कि 26 जनवरी के दिन दो गुटों के बीच शुरू हुए विवाद में एक छात्र की मौत हुई जिसके बाद इलाके में बिगड़ते हालात के बाद धारा 144 लागू की गई। इस मामले में पुलिस ने अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 31 लोग नामजद हैं और बाकी 81 लोगों को पुलिस ने सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए गिरफ्तार किया है। इस मामले पर उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने इस हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों के लिए 20 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान भी किया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकासगंज: सामान्य हालात के बाद भी हाई अलर्ट पर पुलिस, जानें मायावती से लेकर अखिलेश यादव तक ने क्या कहा

भारतकासगंज: हिंसा पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा- बेहद शर्मनाक, यूपी के लिए कलंक है ये घटना

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप