लाइव न्यूज़ :

सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने शपथ ग्रहण के दौरान कहा 'वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ है, मैं इसका पालन नहीं करूंगा'

By रजनीश | Updated: June 18, 2019 16:35 IST

दो दिनों से संसद में शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। इस बार शपथ ग्रहण के दौरान सांसदों का अलग ही अंदाज नजर आया। बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का शपथ ग्रहण भी ऐसे ही हल्ले के बीच हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसपा सांसद शफीकुर रहमान ने शपथ लेने के बाद कास्टीट्यूशन ऑफ इंडिया जिंदाबाद का नारा लगाया।शफीकुर रहमान बर्क उत्तर प्रदेश के संभल से सांसद चुने गए हैं। एआईएमआईएम के चीफ और सांसद असद्दुदीन ओवैसी के शपथ के दौरान भी कुछ बीजेपी नेताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए।

समाजवादी पार्टी के टिकट पर सासंद चुने गए शफीकुर्रहमान बर्क ने आज सासंद पद की शपथ ली। उत्तर प्रदेश के संभल से सांसद शफीकुर्रहमान ने शपथ लेने बाद कांस्टिट्यूशन ऑफ इंडिया जिंदाबाद का नारा लगाया। इसके आगे उन्होंने कहा "जहां तक वंदे मातरम का ताल्लुक है, यह इस्लाम के खिलाफ है और मैं इसका पालन नहीं कर सकता।"

वंदे मातरम पर शफीकुर्रहमान की टिप्पणी के बाद अन्य सांसदों ने संसद में वंदे मातरम के नारे लगाना शुरु कर दिया।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ और हैदराबाद से सांसद चुने गए असदुद्दीन ओवैसी ने भी आज सांसद पद की शपथ ली। ओवैसी के शपथ ग्रहण दौरान बीजेपी के कुछ सांसदों ने जय श्रीराम और वंदे मातरम का नारा लगाया। 

बीजेपी सांसदो को जय श्रीराम का नारा लगाते देख ओवैसी ने हाथ हिलाकर सांसदों को नारा जारी रखने का इशारा दिया औऱ अंत में लगाओ-लगाओ कहा। शपथ लेने के बाद उन्होंने भी जय भीम और अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाया।ओवैसी से जब इस मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मुझे देखते ही बीजेपी के लोगों को राम की याद आती है। अगर ऐसा है तो अच्छा है। मुझे उम्मीद है कि वे संविधान और बिहार के मुजफ्फरपुर के बच्चों को भी याद करते होंगे। अफसोस है कि उन्हें बिहार के बच्चों की याद नहीं आई। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रअसदुद्दीन ओवैसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी