लाइव न्यूज़ :

मदरसा ड्रेस कोड: आजम खान ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना, कहा- 'क्या CM योगी पहनेंगे जींस'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 5, 2018 09:16 IST

आजम खान ने सीएम योगी को जींस पहनाने की सलाह दे डाली है। हाल ही में ये बात सामने आई है कि जल्द ही बाकी स्कूलों की तरह मदरसों में भी ड्रेस कोड किया जाएगा।

Open in App

रामपुर, 5 जुलाई: अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सपा नेता आजम खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बाद उन्होंने मदरसा ड्रेस कोड मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।

आजम खान ने सीएम योगी को जींस पहनाने की सलाह दे डाली है। हाल ही में ये बात सामने आई है कि जल्द ही बाकी स्कूलों की तरह मदरसों में भी ड्रेस कोड किया जाएगा। योगी सरकार सरकारी मदरसों में कुर्ते-पायजामे की जगह पेंट-शर्ट का ड्रेस कोड लागू करना चाहती है। इसी बात पर आजम खान तंज कसते हुए कहा है कि मैंने पहले ही कहा था कि मदरसे वाले पूजा पाठ करें। 

मदरसे वालों को पूजा-पद्धति के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, उन्होंने कहा योगी सरकार मदरसे के बच्चों को जींस पहना रहे हैं, तो मुख्यमंत्री को भी जींस पहनना चाहिए। 

वहीं, यूपी  सरकार के  अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ड्रेस कोड विवाद को खारिज कर दिया है। आजम खान ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर ड्रेस कोड मदरसों ने लागू किया ही नहीं तो क्या उनको सजा होगी।  क्या इस परिस्थिति में मदरसों के भवन को गिरा दिया जाएगा या टीचर्स पर तेजाब डाला जाएगा।

 आजम खान ने कहा कि ड्रेस कोड को न मानने वालों को सजा क्या मिलेगी ये भी साथ-साथ बता दिए होते तो ज्यादा अच्छी बात होता।रामपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मदरसों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया गया है। ऐसा पहली बार नहीं है उन्होंने यूपी सरकार पर इस तरह का निशाना साधा हो इससे पहले भी वह कई तरह के विवादित बयान दे चुके हैं। 

टॅग्स :आज़म खानयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी