लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: 'भाजपा पुलिस की नौकरी को भी सेना की तरह 3 साल का कर देगी' - एटा में बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 26, 2024 17:49 IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के एटा में चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने भाषण में अखिलेश बीजेपी पर जमकर बरसे और कहा कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार फिर से आती है तो पुलिस की नौकरी को भी सेना की तरह 3 साल का कर देगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की सरकार फिर से आती है तो पुलिस की नौकरी को भी सेना की तरह 3 साल का कर देगी- अखिलेशभारतीय जनता पार्टी ने 16 लाख करोड़ रुपए बड़े बड़े उद्योगपतियों के माफ किए हैं - अखिलेशजब हमारी सरकार आएगी गरीब किसानों का पूरा का पूरा कर्ज माफ होगा - अखिलेश

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के एटा में चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने भाषण में अखिलेश बीजेपी पर जमकर बरसे और कहा कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार फिर से आती है तो पुलिस की नौकरी को भी सेना की तरह 3 साल का कर देगी। 

अखिलेश यादव ने कहा, "ये खाकी वर्दी वाले सोचते हैं कि इनकी नौकरी परमानेंट है लेकिन इनको पता नहीं ये बीजेपी वाले आ गए तो इनकी नौकरी भी 3 साल की हो जाएगी। ये नौजवान हैं जिन्हें फौज की नौकरी मिल सकती थी, लेकिन अग्निवीर की व्यवस्था कर दी 4 साल की नौकरी, न पेंशन न पक्की नौकरी है।"

अखिलेश ने कहा, "बड़ी संख्या में नौजवान आए हैं, ये नौजवान जानते हैं इस सरकार में जो भी परीक्षा हुई सबके पेपर लीक हुए। हमने कई सभाओं में कहा जब किसान आपके खिलाफ है और नौजवान खिलाफ हैं तो यह कहां से जीतेंगे? भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने जो वादा किया था कि हम आपकी आय दोगुनी कर देंगे। क्या बीजेपी सरकार ने गेहूं खरीद की है अभी तक? ये सरकार किसानों का गेंहूं नहीं खरीद रही है अपने उद्योगपति दोस्तों के लिए, जिससे उन्हें फायदा मिल सके।" 

सपा प्रमुख ने आगे कहा, "जो लोग बड़े- बड़े सपने दिखाते थे, जो लोग कहते थे कि चप्पल वाले हवाई जहाज से चलेंगे,  बताओ सब कारखाने बिक गए कि नहीं बिक गए सरकारी? बीजेपी की सरकार में बड़े बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने 16 लाख करोड़ रुपए बड़े बड़े उद्योगपतियों के माफ किए हैं। इसलिए हमने तय किया जब हमारी सरकार आएगी गरीब किसानों का पूरा का पूरा कर्ज माफ होगा।"

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा। दूसरे चरण में आज अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीटों पर मतदान हो रहा है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो