लाइव न्यूज़ :

'बेमेल' है सपा बसपा गठबंधन :शिवपाल

By भाषा | Updated: January 29, 2019 23:00 IST

यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग हैं, हमने आंदोलन कर हमेशा खुद को साबित किया है। संघर्ष के दम पर हमने सरकारें बदली हैं और सत्ता में भी आये हैं।

Open in App

सपा बसपा गठबंधन को 'बेमेल' बताते हुये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने कभी समाजवादियों का सम्मान नहीं किया।

यादव ने मंगलवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की प्रदेश कार्यकारणी की प्रथम बैठक में कहा, 'सपा-बसपा कहा कि यह बेमेल गठबंधन है, सच तो यह है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने कभी समाजवादियों का सम्मान नहीं किया बल्कि बसपा सरकार में तो उनपर भयानक जुल्म ढाए गए । सपा बसपा गठबंधन स्वार्थहित में लिया गया फैसला है जिसका नतीजा चुनावी परिणाम में देखने को मिल जायेगा।' 

उन्होंने कहा कि यह सपा-बसपा गठबंधन पर जिन्हें अहंकार है वह जल्द ही चकनाचूर हो जायेगा । भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि इन लोगों को जनता नकार चुकी है, भाजपा सरकार व मोदी का इकबाल मर चुका है। उन्होंने कहा कि भाइयों-बहनों बोलने वाले नरेन्द्र मोदी को कोई नहीं सुनना चाहता, देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। आज के समय में किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, युवा, महिलाएं, व्यवसायी सभी दुखी हैं लेकिन राजनीतिक पार्टियां सड़कों पर आने के बजाय बंगलों की राजनीति कर रही हैं। 

यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग हैं, हमने आंदोलन कर हमेशा खुद को साबित किया है। संघर्ष के दम पर हमने सरकारें बदली हैं और सत्ता में भी आये हैं।

टॅग्स :शिवपाल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी विधानसभा में ऊर्जा मंत्री और शिवपाल में तीखी बहस, विधान परिषद में कानून व्यवस्था मुद्दे पर सपा का वॉकआउट 

भारतUP: शिवपाल और चंद्रशेखर सहित 127 दलों को आयोग ने दिया नोटिस, चुनावी खर्चे का हिसाब ना देने पर यूपी में 127 राजनीतिक दलों को नोटिस

भारतयूपी पंचायत चुनावः एकला चलो रे?, अखिलेश यादव और राहुल गांधी की राह अलग, भाजपा सरकार से कैसे लड़ेंगे मुकाबला

भारतPrayagraj Mahakumbh 2025: भतीजे अखिलेश यादव चुपचाप महाकुंभ स्नान कर लिए और चाचू शिवपाल को यहीं छोड़ गए?, सीएम योगी बोले-माता प्रसाद जी आप लेके जाइये, देखें वीडियो

भारतशिवपाल यादव ने अखिलेश यादव पर व्यंग्य करते हुए कहा, "लाल टोपी से नहीं, लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर आयेगा समाजवाद"

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं