लाइव न्यूज़ :

Weather Update: छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच चुका है मॉनसून, जुलाई में सामान्य वर्षा होने का अनुमान

By भाषा | Updated: July 2, 2022 21:18 IST

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘आठ जुलाई की सामान्य तिथि से छह दिन पहले ही शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है।’’ पश्चिमी राजस्थान एवं उत्तरी गुजरात के विभिन्न भागों में शुक्रवार को मॉनसून की पहली बारिश हुई।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी के अनुसार, सामान्य रूप से 8 जुलाई को आता है मॉनसूनदेश में शनिवार को बारिश में पांच प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है

नई दिल्ली: गुजरात और राजस्थान में शुक्रवार को मौसम की पहली बारिश होने के साथ दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य तारीख से छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक जून की सामान्य तिथि से तीन दिन पहले 29 मई को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत केरल में हुई थी। 

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘आठ जुलाई की सामान्य तिथि से छह दिन पहले ही शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है।’’ पश्चिमी राजस्थान एवं उत्तरी गुजरात के विभिन्न भागों में शुक्रवार को मॉनसून की पहली बारिश हुई। इन क्षेत्रों में अबतक वर्षा नहीं हुई थी। हालांकि, देश में शनिवार को बारिश में पांच प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। 

आईएमडी के अनुसार, राजस्थान को छोड़कर मॉनसून के मुख्य क्षेत्र में आने वाले सभी राज्यों में अबतक कम मॉनसूनी वर्षा हुई है। मॉनसून मुख्य क्षेत्र में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा आते हैं, ये वर्षा पर आश्रित कृषि क्षेत्र हैं। आईएमडी द्वारा जुलाई के लिए जारी अनुमान के अनुसार, पूरे देश में इस महीने औसत के 94 से 106 प्रतिशत तक बारिश होने के साथ सामान्य वर्षा रहने की संभावना है। 

 

टॅग्स :मानसूनमौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील