लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर,दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने तय की ये तारीख

By योगेश सोमकुंवर | Updated: May 4, 2022 14:12 IST

इससे पहले अप्रैल में हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी में दिल्ली नगर निगम ने बुलडोजर चलाया था जिसे लेकर काफी बवाल मचा था. इस मामले की गूंज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनाई दी थी. कोर्ट ने इस मामले में दखल देकर कार्रवाई पर रोक लगाई थी.

Open in App
ठळक मुद्देSDMC ने दिल्ली पुलिस को लिखा खतमेयर ने किया था शाहीनबाग का दौराजहांगीरपुरी में भी चला था बुलडोजर 

CAA-NRC के खिलाफ आंदोलन का केंद्र रहे दिल्ली के शाहीन बाग में अवैध निर्माण ढहाने का काम किया जाएगा. शाहीनबाग में बुलडोजर की कार्रवाई के लिए दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने 9 मई की तारीख तय की गई है. इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद होगा. ताकि अवैध निर्माण गिराते समय कानून व्यवस्था बनीं रहे. 

SDMC ने दिल्ली पुलिस को लिखा खत

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने साउथ दिल्ली के कई हिस्सों में अवैध निर्माण गिराए जाने का एलान कर दिया है. बुलडोजर की कार्रवाई से पहले SDMC ने दिल्ली पुलिस के दक्षिण और दक्षिण पूर्व पुलिस उपायुक्त को इसे लेकर पत्र भी लिखा है और पुलिस बल की मांग की गई है.

दक्षिण दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि दक्षिण MCD दिल्ली के कई हिस्सों में 4 मई से 13 मई तक अवैध निर्माण को गिराने की शुरूआत की जाएगी. राजपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में दक्षिण और दक्षिण पूर्व DCP को पत्र लिखा गया है.

मेयर ने किया था शाहीनबाग का दौरा

अप्रैल में हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलने के बाद दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर और अधिकारी भी अवैध कब्जे हटाने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बुलडोजर चलने की आहट से पहले ही शाहीनबाग इलाके में दुकानदार अपना सामान हटाने लगे हैं.

कुछ वक्त पहले ही दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर ने मुस्लिम बाहुल्य शाहीनबाग का दौरा किया था और कहा था कि यहां जल्द अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलेगा. लेकिन दिल्ली पुलिस ने यहां से अतिक्रमण हटाने के लिए एमसीडी को तुरंत पुलिस फोर्स मुहैया कराने से मना कर दिया था. पुलिस ने एमसीडी को ऐसी कार्रवाई के 10 दिन पहले जानकारी देने की भी बात कही थी.

जहांगीरपुरी में भी चला था बुलडोजर 

इससे पहले अप्रैल में हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी में दिल्ली नगर निगम ने बुलडोजर चलाया था जिसे लेकर काफी बवाल मचा था. इस मामले की गूंज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनाई दी थी. कोर्ट ने इस मामले में दखल देकर कार्रवाई पर रोक लगाई थी.

अब दक्षिणी दिल्ली नगर निगम अपने क्षेत्र में इस कार्रवाई को अंजाम देने वाला है.

टॅग्स :Shaheen Baghदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?