लाइव न्यूज़ :

दक्षिण भारत के BSP नेताओं से मायावती की अपील, उत्तर प्रदेश की तरह बनाएं शक्ति संतुलन

By भाषा | Updated: August 30, 2019 06:08 IST

मायावती ने दक्षिण भारत के पाँच राज्यों तमिलनाडू, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश व तेलांगना के पदाधिकारियों के साथ आज बैठक में पार्टी संगठन के कार्यकलापों की गहन समीक्षा की

Open in App
ठळक मुद्देबहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गुरूवार को दक्षिण भारत के राज्यों के पार्टी नेताओं को उत्तर प्रदेश के पैटर्न पर चलकर कैडर के माध्यम से अपनी शक्ति बढ़ाकर शक्ति संतुलन कायम करने की कोशिश करने को कहा है।कहा गया कि इन राज्यों का प्रतिनिधिमण्डल बसपा की केन्द्रीय कार्यसमिति की आल-इण्डिया की बैठक में भाग लेने के लिए इन दिनों यहाँ लखनऊ आया हुआ है।

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गुरूवार को दक्षिण भारत के राज्यों के पार्टी नेताओं को उत्तर प्रदेश के पैटर्न पर चलकर कैडर के माध्यम से अपनी शक्ति बढ़ाकर शक्ति संतुलन कायम करने की कोशिश करने को कहा है। मायावती ने दक्षिण भारत के पाँच राज्यों तमिलनाडू, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश व तेलांगना के पदाधिकारियों के साथ आज बैठक में पार्टी संगठन के कार्यकलापों की गहन समीक्षा की तथा इस दौरान आई कमियों,खामियों को दूर करने के लिए पार्टी संगठन में कुछ जरूरी परिवर्तन,फेरबदल किया।

पार्टी द्वारा जारी एक बयान में गुरूवार को कहा गया कि इन राज्यों का प्रतिनिधिमण्डल बसपा की केन्द्रीय कार्यसमिति की आल-इण्डिया की बैठक में भाग लेने के लिए इन दिनों यहाँ लखनऊ आया हुआ है और उस बैठक की समाप्ति के बाद मायावती द्वारा की जा रही राज्यवार समीक्षाओं के दौरान आज दक्षिण भारत के राज्यों की समीक्षा बैठक हुई।

समीक्षा बैठक में पार्टी संगठन की तैयारियों व कैडर कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट लेने के बाद मायावती ने कहा कि बसपा एक राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का एक अम्बेडकरवादी आंदोलन भी है।

उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के राज्यों को भी उप्र के पैटर्न पर ही कैडर के आधार पर चलकर अपनी शक्ति बढ़ाकर पहले शक्ति संतुलन कायम करने की कोशिश करनी चाहिए।

दक्षिणी भारत के इन राज्यों में बाढ़ के कारण भयानक तबाही का उल्लेख करते हुए मायावती ने पार्टी के लोगों से कहा कि वे गरीबों व अति-जरूरतमन्दों की हर प्रकार से मदद करने की कोशिश करें। 

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)मायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया