लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक को मंजूरी दी, सूत्रों का दावा- मानसून सत्र में संसद में पेश किया जा सकता है बिल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 5, 2023 14:10 IST

सरकार ने नवंबर 2022 में बहुप्रतीक्षित पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल का ड्राफ्ट सामने रखा था। बिल का संशोधित संस्करण केवल व्यक्तिगत डेटा पर केंद्रित है, जिससे गैर-व्यक्तिगत डेटा के उपयोग को विनियमित करने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय कैबिनेट ने एक अहम फैसले में पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल को मंजूरी दीआगामी मानसून सत्र में संसद में पेश किया जा सकता हैबिल का संशोधित संस्करण केवल व्यक्तिगत डेटा पर केंद्रित है

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने एक अहम फैसले में पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल को मंजूरी दे दी है, जिसे अब आगामी मानसून सत्र में संसद में पेश किया जा सकता है। सीएनबीसी-आवाज की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इसी सत्र में इसे पास भी करवाना चाहती है।

सरकार ने नवंबर 2022 में बहुप्रतीक्षित पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल का ड्राफ्ट सामने रखा था। बिल का संशोधित संस्करण केवल व्यक्तिगत डेटा पर केंद्रित है, जिससे गैर-व्यक्तिगत डेटा के उपयोग को विनियमित करने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।

बिल के नवंबर 2022 संस्करण में कहा गया है कि डेटा फिड्यूशियरी बच्चों की ट्रैकिंग या व्यवहार संबंधी निगरानी या बच्चों के लिए निर्देशित विज्ञापन का कार्य नहीं करेगी। इसका अनुपालन न करने पर 500 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि उपयोगकर्ता को अपनी जानकारी साझा करने, प्रबंधन करने, सहमति वापस लेने का अधिकार दिया जाना चाहिए।

उदाहरण के लिए, जब कोई व्यक्ति अपना बचत बैंक खाता बंद करता है, तो बैंक को खाते से संबंधित उसका डेटा हटाना पड़ता है। इसी तरह, यदि कोई उपयोगकर्ता किसी विशेष प्लेटफ़ॉर्म पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट को हटा देता है, तो उसका डेटा हटाना होगा क्योंकि बिल में कहा गया है कि एक डेटा फ़िडुशियरी को व्यक्तिगत डेटा केवल तब तक ही रखना चाहिए जब तक कि यह उस उद्देश्य के लिए आवश्यक हो जिसके लिए इसे एकत्र किया गया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीCabinetData Centers
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो