लाइव न्यूज़ :

Soreng-Chakung and Namchi-Singhithang assembly by-elections: 2009 रिकॉर्ड की बराबरी?, सभी 32 सीटें पर एसकेएम का कब्जा, सिक्किम सीएम के पुत्र आदित्य गोले जीते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2024 20:02 IST

Soreng-Chakung and Namchi-Singhithang assembly by-elections: सिक्किम लोकतांत्रिक मोर्चा (एसडीएफ) के उम्मीदवार प्रोबिन हंग सुब्बा ने मंगलवार को अपना नामांकन वापस ले लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन अधिकारी अनूपा तमलिंग से निर्वाचन प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया।नामची-सिंघीथांग विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए।2009 में सिक्किम लोकतांत्रिक मोर्चा (एसडीएफ) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Soreng-Chakung and Namchi-Singhithang assembly by-elections: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के उम्मीदवार आदित्य गोले और सतीश चंद्र राय क्रमश: सोरेंग-चाकुंग और नामची-सिंघीथांग विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में बुधवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक गोले सोरेंग-चाकुंग सीट के लिए उपचुनाव में एकमात्र उम्मीदवार थे क्योंकि सिक्किम लोकतांत्रिक मोर्चा (एसडीएफ) के उम्मीदवार प्रोबिन हंग सुब्बा ने मंगलवार को अपना नामांकन वापस ले लिया था।

अधिकारियों ने बताया कि गोले निर्विरोध निर्वाचित हुए और सोरेंग के निर्वाचन अधिकारी धीरज सुबेदी ने नाम वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। एसकेएम के सतीश चंद्र राय ने नामची के निर्वाचन अधिकारी अनूपा तमलिंग से निर्वाचन प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया।

राय नामची-सिंघीथांग विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए, क्योंकि मंगलवार को एसडीएफ उम्मीदवार डेनियल राय द्वारा नाम वापस लेने के बाद वह मैदान में एकमात्र उम्मीदवार थे। राय और गोले की जीत के साथ, एसकेएम ने 1989 में सिक्किम संग्राम परिषद (एसएसपी) और 2009 में सिक्किम लोकतांत्रिक मोर्चा (एसडीएफ) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

क्योंकि तब दोनों पार्टियों ने सिक्किम विधानसभा की सभी 32 सीटें जीती थीं। सिक्किम के मुख्यमंत्री और एसकेएम अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग ने राज्य के लोगों से हिमालयी राज्य में विकास कार्यों को तेजी देने के लिए पार्टी के सभी 32 विधायक चुनने का आग्रह किया था।

टॅग्स :सिक्किमउपचुनावसिक्किम विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतMaharashtra: बारामती विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी सुनेत्रा पवार, पार्थ पवार का राज्यसभा जाना तय

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी