लाइव न्यूज़ :

देश में अर्द्धसैनिक बल के जवान जल्द ही खादी की वर्दी पहनेंगे, गृह मंत्री अमित शाह ने दिया निर्देश

By भाषा | Updated: December 9, 2019 19:26 IST

केवीआईसी ने एक बयान में कहा, ‘‘इससे खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में सभी अर्द्धसैनिक बलों के महानिदेशकों को वर्दी में खादी कपड़े का उपयोग करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपापड़, शहद, साबुन, शैंपू, चाय, सरसों तेल जैसे गांवों के उद्योग से बने सामान का उपयोग भी करने को कहा।खादी एवं ग्रामोद्योग का कारोबार दोगुना होगा बल्कि खादी दस्तकारों के लिये और रोजगार के अवसर सृजित होंगे...।

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने सोमवार को कहा कि देश में अर्द्धसैनिक बल जल्द ही खादी की वर्दी पहनेंगे। इस संदर्भ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अर्द्धसैनिक बलों के महानिदेशकों को निर्देश दिया है।

केवीआईसी ने एक बयान में कहा, ‘‘इससे खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में सभी अर्द्धसैनिक बलों के महानिदेशकों को वर्दी में खादी कपड़े का उपयोग करने को कहा है।

साथ ही अचार, पापड़, शहद, साबुन, शैंपू, चाय, सरसों तेल जैसे गांवों के उद्योग से बने सामान का उपयोग भी करने को कहा।’’ केवीआईसी के चेयरमैन वी के सक्सेना ने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों के लिये सूती और जाड़े के मौसम के हिसाब से वर्दी, कंबल आदि जैसे उत्पादों के नमूने तैयार किये गये हैं। उसे अंतिम मंजूरी के लिये कुछ बलों को भेजे गये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस कदम से न केवल खादी एवं ग्रामोद्योग का कारोबार दोगुना होगा बल्कि खादी दस्तकारों के लिये और रोजगार के अवसर सृजित होंगे...।’’ फिलहाल खादी एवं ग्रामोद्योग का कारोबार करीब 75,000 करोड़ रुपये है। 

टॅग्स :मोदी सरकारअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा