लाइव न्यूज़ :

जावड़ेकर ने कहा, भारत जल्दी ही दुनिया में सबसे बड़ा देश बन जाएगा जहां हर घर में एक टीवी सेट होगा

By भाषा | Updated: June 22, 2019 19:25 IST

जावड़ेकर ने यहां कहा, ‘‘एक नया सपना है कि आने वाले वर्षों में हर घर में एक टीवी सेट हो। भारत में करीब 25 करोड़ घर हैं और 18 करोड़ टीवी सेट हैं। अब भी सात करोड़ ऐसे घर हैं जिसमें टीवी सेट नहीं हैं।’’ जावड़ेकर कश्मीर में फ्री डिश टीवी सेट टॉप बॉक्सों के मुफ्त वितरण के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देदूरदर्शन के चैनल डीडी कशीर की धुन भी जारी की गयी। जावड़ेकर ने डोगरी में पहले समाचार बुलेटिन की भी शुरुआत की।डीडी कश्मीर पर शनिवार शाम से रोजाना डोगरी बुलेटिन का प्रसारण किया जाएगा।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा कि भारत जल्दी ही दुनिया में सबसे बड़ा देश बन जाएगा जहां हर घर में एक टीवी सेट होगा।

जावड़ेकर ने यहां कहा, ‘‘एक नया सपना है कि आने वाले वर्षों में हर घर में एक टीवी सेट हो। भारत में करीब 25 करोड़ घर हैं और 18 करोड़ टीवी सेट हैं। अब भी सात करोड़ ऐसे घर हैं जिसमें टीवी सेट नहीं हैं।’’ जावड़ेकर कश्मीर में फ्री डिश टीवी सेट टॉप बॉक्सों के मुफ्त वितरण के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर के लिए दूरदर्शन के चैनल डीडी कशीर की धुन भी जारी की गयी। जावड़ेकर ने डोगरी में पहले समाचार बुलेटिन की भी शुरुआत की। डीडी कश्मीर पर शनिवार शाम से रोजाना डोगरी बुलेटिन का प्रसारण किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आज, हम एक छोटी सी शुरुआत कर रहे हैं, जिसमें हम दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों और गरीब लोगों को फ्री डिश टीवी के सेट-टॉप बॉक्स दे रहे हैं। जैसे ही हमारी अर्थव्यवस्था विकसित होती है और लोग भोजन, कपड़े, आवास, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और आजीविका की छह बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर टीवी खरीद लेंगे।’’ उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में, भारत हर घर में टीवी वाला सबसे बड़ा देश होगा। ‘‘ऐसा मेरा मानना ​​है।’’

जावड़ेकर ने कहा कि आज विभिन्न क्षेत्रों में 700 से अधिक टीवी चैनल हैं। 1992-93 में निजी चैनलों के आने के बाद इस क्षेत्र में क्रांति हुई। मंत्री ने देश भर में टीवी के प्रसार के लिए केबल टीवी की शुरुआत को श्रेय दिया। उन्होंने खुशी व्यक्त की कि लगभग नौ करोड़ लोगों की पहुंच डीटीएच सेवाओं के माध्यम से टीवी तक है।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि फ्री डीटीएच कनेक्शन से सीमाई क्षेत्रों में सूचना के प्रसार में मदद मिलेगी जो सड़कों या अन्य संचार साधनों से ठीक से नहीं जुड़े हैं। सिंह ने कहा, ‘‘सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। उन्हें मनोरंजन और जानकारी का एक माध्यम मिलेगा’’ उधमपुर के लोकसभा सदस्य ने कहा कि डीडी कशीर चैनल पर डोगरी बुलेटिन के संबंध में जम्मू के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग थी। 

टॅग्स :मोदी सरकारप्रकाश जावड़ेकरनरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया